{"_id":"68643a539ee907cf8d0ef766","slug":"rainy-river-chetang-in-spate-water-entered-many-villages-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-140167-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बरसाती नदी चेतंग में उफान, कई गांवों में घुस गया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बरसाती नदी चेतंग में उफान, कई गांवों में घुस गया पानी
Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 02 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सरस्वतीनगर। भारी बारिश के बाद बरसाती नदी चेतंग में उफान आ गया। चेतंग नदी का पानी ओवरफ्लो होकर खंड के कई गांवों में घुस गया है। पानी से गांव कोतरखाना, खुंडेवाला, रजपुरा, भम्भौली, लंढोरा, बाल छप्पर के खेतों में नदी का पानी घुस गया है। इससे कई एकड़ एकड़ धान व अन्य फसल पानी में डूब गई है। पास लगते गांवों के खेतों में नदी के पानी से ज्यादा नुकसान हुआ है। जिससे कई एकड़ में लगी फसलें खराब हो गई हैं।
गांव रजपुरा के किसान पूर्व सरपंच हरदेव सिंह, सुरेंद्र सिंह, रुपिंद्र पाल सिंह, त्रिलोचन सिंह, बच्चन सिंह ने बताया कि पानी की निकासी के सही इंतजाम न होने से हर वर्ष किसानों की फसलें तबाह होती है। इसके बारे कई बार किसान खंड सहित जिला प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं। बावजूद इसके निकासी का सही प्रबंध नहीं किया गया है।
कोतरखाना के पवन कुमार, मोहनलाल, संजीव कुमार, गरजाराम, गौरव ने बताया कि चेतंग नदी का पानी ओवरफ्लो होकर उनके गांव के खेतों में घुस गया। जिससे सैकड़ों एकड़ में लगी धान की फसल तबाह हो गई। इसके साथ पशुओं का सूख व हरा चारा भी बर्बाद हो गया है।
विज्ञापन
इससे पशुओं के लिए चारे की बहुत दिक्कत आ रही है। हरदेव सिंह ने बताया कि पानी जमा होने से गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। उन्होंने प्रशासन से निकासी का प्रबंध करवाने की गुहार लगाई है। वहीं, प्रभावित किसानों ने विशेष गिरदावरी करवाकर खराब फसलों का मुआवजा देने की मांग की है।