फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain

झमाझम हुई बारिश, सड़कों पर भरा पानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rain
Rain - फोटो : Yamuna Nagar
नये साल के पहले दिन से आसमान पर छाए बादल पांच दिन बाद झमाझम बरसे। बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिनभर बारिश होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। बारिश के कारण लोग घरों में दुबके रहे। जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ग्राहक न होने के कारण दुकानदार आग तापते रहे। शाम चार बजे के बाद कुछ देर के लिए बारिश रूकी। जिससे लोगों को कुछ राहत मिली। जिसके बाद लोगों ने अपने दिनचर्चा के काम निपटाए। शाम को लोग जरूरी सामान खरीदने बाहर निकले।
विज्ञापन

बारिश के कारण सर्दी काफी रही, लेकिन हवा न चलने से लोगों को कुछ राहत भी मिली। सर्दी के कारण लोगों ने अधिकांश समय घर पर ही बिताया। बाजार में भी जरूरत के लिए ही लोग पहुंचे। दूसरे दिन भी कड़ाके की सर्दी के कारण लोगों का हाल बेहाल रहा। धूप न निकलने के कारण लोगों ने अलाव का सहारा लेकर दिन बताया। इस दौरान अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। सोमवार को देर शाम से करीब साढ़े नौ बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात के साथ बारिश भी बढ़ती रही। 11 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। जो तड़के छह बजे तक जारी रही। इसके बाद कुछ देर के लिए रुकी बारिश साढ़े सात बजे फिर से शुरू हो गई। दस बजे बारिश बूंदाबांदी में बदल गई। जिससे लोगों को कुछ रात मिली, लेकिन दोपहर 12 से शाम चार बजे तक लगातार तेज बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। रूक रूककर हल्की बूंदाबांदी जारी रही। बारिश के कारण लोग घरों में ही दुबके रहे। सबसे ज्यादा परेशानी सुबह स्कूल और काम पर जाने वाले लोगों को हुई। बारिश के कारण अधिकांश विद्यार्थियों ने स्कूल की छुट्टी की। जबकि लोग भीगते हुए काम पर पहुंचे। वहीं बारिश के कारण चौहारों पर काम की तलाश में खड़े होने वाले मजदूरों को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। सुबह से ही लोगों ने अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचाव किया। इस दौरान बाजार देरी से खुले और जल्दी बंद हो गए। शाम पांच बजे कुछ राहत मिली। जिसके बाद बाजार में रौनक दिखाई दी। सोमवार रात एक बजे तापमान तीन डिग्री तक पहुंच गया। जबकि मंगलवार सुबह छह बजे तापमान करीब सात डिग्री दर्ज किया गया। दोपहर में तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया। लेकिन ढलते दिन के साथ पारा भी लुढ़कने लगा। शाम को लोग जरूरी सामान की खरीदारी करने बाजार में निकले। इस दौरान लोग छता लेकर बारिश से बचने का इंतजाम करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई। है। मंगलवार रात से बुधवार सुबह सात बजे तक भारी बारिश की संभावना है। जबकि बुधवार को दोपहर तक बारिश होने के 60 प्रतिशत की संभावना है। इसके अलावा वीरवार को आसमान पर बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी और बारिश की संभावना जताई जा रही है। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार यह बारिश गेहूं की फसल के लिए बेहद लाभकारी है। इससे फसल में दाना फूटेगा। वहीं बारिश से खेतों में पानी की कमी दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed