{"_id":"68637774a2d3f32fd800a489","slug":"rain-wreaks-havoc-in-yamunanagar-saraswati-sugar-mill-suffers-loss-of-rs-50-crore-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुनानगर में बारिश ने मचाई तबाही: सरस्वती शुगर मिल को 50 करोड़ का नुकसान, 1.10 लाख क्विंटल चीनी खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुनानगर में बारिश ने मचाई तबाही: सरस्वती शुगर मिल को 50 करोड़ का नुकसान, 1.10 लाख क्विंटल चीनी खराब
Tue, 01 Jul 2025 11:21 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:21 AM IST
सार
सरस्वती शुगर मिल के जनरल मैनेजर राजीव मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि नाले का गंदा पानी गोदामों में घुसा। उन्होंने बताया कि नाले पर अवैध कब्जों और निर्माण के कारण जल निकासी बाधित हुई।
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल
- फोटो : संवाद
विस्तार
यमुनानगर में लगातार हो रही तेज बारिश ने एशिया की सबसे बड़ी सरस्वती शुगर मिल को भारी नुकसान पहुंचाया है। बारिश का पानी और पास के नाले के ओवरफ्लो होने के कारण मिल के दो चीनी गोदामों में चार फीट तक गंदा पानी घुस गया, जिससे 2.20 लाख क्विंटल में से 1.10 लाख क्विंटल चीनी खराब हो गई। इससे मिल को करीब 50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसके अलावा, गोदामों में घुसे पानी से मशीनरी भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
सरस्वती शुगर मिल के जनरल मैनेजर राजीव मिश्रा ने बताया कि यह पहली बार हुआ है कि नाले का गंदा पानी गोदामों में घुसा। उन्होंने बताया कि नाले पर अवैध कब्जों और निर्माण के कारण जल निकासी बाधित हुई, जिसके चलते पानी शटर के नीचे से गोदामों में घुस गया। मजदूरों और जेसीबी की मदद से पानी निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक चीनी को भारी नुकसान हो चुका था।
विज्ञापन
मिश्रा ने प्रशासन से नाले पर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या से बचा जा सके। बता दें कि सरस्वती शुगर मिल की चीनी हरियाणा के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कोलकाता, असम, पंजाब और जम्मू-कश्मीर तक सप्लाई होती है।
विज्ञापन