फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain than anywhere disaster relief

बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत

Mon, 23 Dec 2013 12:21 AM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Mon, 23 Dec 2013 12:21 AM IST
विज्ञापन
शहर में शनिवार देर रात हुई सर्दियों की पहली बारिश ने मौसम में कड़ाके की
विज्ञापन
ठंडक पैदा कर दी। जहां रातभर हल्की-हल्की बारिश होती रही, वहीं रविवार सुबह तेज बारिश हुई।

इससे कई जगह पर जलभराव की दिक्कत भी आई। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और लोगों को सूर्यदेव के दर्शन नहीं हो पाए। इससे ठंड का असर और गहरा हो गया।

 हालांकि सुबह के समय कुछ बूंदाबांदी हुई। लेकिन दिन में आसमान में छाए बादलों के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को घरों में ही दुबकने पर मजबूर कर दिया। लोग घरों में ही गर्मागर्म व्यंजनों का स्वाद चखते नजर आए। बारिश से बढ़ी ठंड से किसानों को राहत मिली। क्योंकि गेहूं की बिजाई के बाद एक बार भी बरसात नहीं हुई।

किसान गेहूं बिजाई के बाद इस तरह की बारिश के इंतजार में रहते हैं। इसके साथ ही अन्य सब्जी संबंधी फसलों के लिए भी इस तरह की बारिश इन दिनों जरूरी थी। कृषि विशेषज्ञ डॉ. ईलमचंद सैनी का कहना है कि इस बारिश से फसलों को राहत मिलेगी। बिजाई हुई फसलों की ग्रोथ के  लिए यह बरसात एक तोहफे की तरह है। उनका कहना है कि अभी जो बारिश हुई है वह सब्जी फसलों के लिए अच्छी है। लेकिन अगर ज्यादा बारिश होती है, तो आलू की फसल को नुकसान हो सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ेगी। इसके साथ ही कोहरा भी आएगा।

शीतलहर ने बढ़ाई ठंड
सुबह बारिश के बाद चली शीतलहर ने ठंड के असर को कई गुना बढ़ा दिया। दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं, जिससे लोगों को कंपकंपा देने वाली सर्दी से दोचार होना पड़ा। यह शीतलहर शाम तक ऐसे ही चलती रही। सबसे ज्यादा दिक्कत दो पहिया वाहन चालकों को हुई। उन्हें बाइक चलाते समय इस शीतलहर का सीधा सामना करना पड़ा। ये लोग ठंड से कंपकंपाते दिखे।

चाय और पकोड़ों की दुकानाें में लगी भीड़
रविवार को बारिश के बाद हुई एक दम से सर्दी से बचने के लिए लोगों ने अपने स्तर पर हर प्रयास किए। बाजार में निकले लोग  गर्म कपड़े पहनने के साथ-साथ गर्म कंबल ओढ़े दिखे। इसके साथ ही चाय और पकोड़ों की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ दिखी। लोग सर्दी के असर को किसी तरह से कम करने के लिए दिनभर लगे रहे। दुकानों में लोगों ने पकोड़ों के साथ चाय की चुस्की लेते दिखे।

जलभराव की आई दिक्कत
बारिश की वजह से कई जगह पर जलभराव की दिक्कत आई। जगाधरी बस स्टैंड चौक तो पूरा जलमग्न रहा। इसके साथ ही शहर के कुछ निचले इलाकों में भी जलभराव हुआ। इसमें प्रोफेसर कॉलोनी, लाजपत नगर, मिश्रा कॉलोनी, खड्ढा कॉलोनी और कई अन्य कॉलोनियों में दिक्कत आई। इसके साथ ही टूटी सड़कों के गड्ढो में पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed