फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rain/strome

बारिश से राहत, आंधी से आफत

Sat, 13 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Sat, 13 Jun 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
अब तक भीषण गर्मी से लोग बेहाल थे। शनिवार को मौसम ने करवट बदली और बारिश के साथ आंधी भी चली। बारिश से जहां लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिली, वहीं आंधी से जगह-जगह पेड़ गिर गए, साथ ही बिजली के खंभे भी टूट गए। कई जगह बिजली के तार टूट गए।
विज्ञापन


इससे ट्विनसिटी की बिजली सप्लाई ठप पड़ गई। सड़क पर पेड़ और टहनियां गिरने से यातायात व्यवस्था ठप हो गई। पूरे यमुनानगर सर्कल में 388 फीडर हैं। बिजली निगम अधिकारियों के मुताबिक आंधी आने के बाद तार टूटने और खंभे गिरने से करीब 200 फीडर बंद करने पड़े।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्र के फीडरों में रात भर बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई थी।  दोपहर 12 बजे तक तापमान करीब 43 डिग्री पर था, जो आंधी के बाद घटकर 39 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि बारिश थोड़ी देर ही हुई, लेकिन भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने इससे काफी राहत महसूस की। शाम को हवा न चलने से उमस बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोबिंदपुरी सब पावर स्टेशन के यार्ड पर विशाल सफेदे का पेड़ गिरने से यमुनानगर के विभिन्न इलाकाें में कई घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही। वहीं बिजली निगम को 10 लाख से अधिक का नुकसान हुआ। दोपहर करीब एक बजे यार्ड के बाहर सड़क किनारे लगा पेड़ यार्ड की दीवार को तोड़ता हुआ बिजली के तार पर आ गिरा।

इससे गोबिंदपुरी सब पावर स्टेशन से फीडरों की सप्लाई बंद हो गई। गोबिंदपुरी सब पावर स्टेशन से आधे से अधिक यमुनानगर शहर को बिजली सप्लाई होती है। पेड़ गिरने के बाद मॉडल टाउन, प्रोफेसर कॉलोनी, बैंक कॉलोनी सहित अन्य इलाकों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। जिस समय पेड़ गिरा, उस समय गोबिंदपुरी सब पावर स्टेशन पर जोड़िया से बिजली की सप्लाई आ रही थी।

इसके बाद इंजीनियरों ने करीब दो बजे सब पावर स्टेशन को आने वाले बिजली की सप्लाई खेड़ा पावर हाउस से जोड़ दी लेकिन शहर में जगह-जगह बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई बंद रखनी पड़ी। शाम करीब सात बजे तक कुछ इलाकों में बिजली सप्लाई शुरू हो पाई। उधर, तार पर पेड़ गिरने से पेपर मिल और चांदपुर सब पावर स्टेशन से भी कई घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रही।

बड़ा हादसा बचा
सरोजनी कॉलोनी के पास नेशनल हाईवे 73 के ऊपर से 11 केवी के तार गुजर रहे हैं। तेज आंधी आने के बाद तार पर एक पेड़ आ गिरा। तार नेशनल हाईवे से एक ऊंचे खंभे से होकर गुजर रहे थे। गनीमत रही कि पेड़ गिरने से तार लटक गए। तार टूटा नहीं वरना हाईवे से गुजर रहे वाहन इसकी चपेट में आ जाते। तार नेशनल हाईवे के ऊपर काफी नीचे तक तक लटक गए।


तार को देखकर वाहन चालकों ने अपने-अपने वाहन रोक दिए। कुछ देर में बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली सप्लाई बंद करवाई और लकड़ी के डंडे से तार को ऊपर किया। तार झुकने के बाद वाहनों का आवागमन डायवर्ट कर दिया गया। इस दौरान करीब पांच घंटे तक भारी वाहन शहर के बीच से होकर गुजरते रहे। उधर, कुरुक्षेत्र-सहारनपुर स्टेट हाईवे पर दामला के नजदीक सड़क पर पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed