फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain interrupts sports, matches postponed

Yamuna Nagar News: खेलों में बारिश का खलल, मुकाबले स्थगित

Sat, 30 Aug 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 30 Aug 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Rain interrupts sports, matches postponed
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर शपथ लेते अति​थि, अध्यापक व अन्य। संस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जानी वाली जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुभारंभ शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल दिवस से किया गया। यह तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सरस्वतीनगर खंड के गांव तलाकौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में करवाई जा रही है। जिसमें जिले के सभी स्कूलों के खंडस्तरीय प्रतियोगिता के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। बारिश के कारण पहले दिन के मुकाबले स्थगित करने पड़े।
शुभारंभ मुख्यातिथि जिला परिषद चेयरमैन रमेश ठसका ने किया। जिला शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र चौधरी व खंड शिक्षा अधिकारी केएस संधावा विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान सभी ने नशे से दूर रहने व खेलों को खेल की भावना से खेलने की शपथ ली। ठसका ने कहा कि खिलाड़ियों में भी खेल के प्रति जुनून होना चाहिए, खेल भी एक तपस्या है। सहायक शिक्षा अधिकारी राजेश पोसवाल ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कमी नहीं है।
विज्ञापन

संकल्प व अभ्यास से प्रतिभा निखारने की जरूरत है। खंड शिक्षा अधिकारी करनैल सिंह संधावा ने कहा कि जिला खेल प्रतियोगिताओं में जिले के छह खंडों में विजेता टीमें ही भाग ले रही हैं। अध्यक्षता विद्यालय प्रभारी डॉ. मीना कुमारी ने की। इस दौरान सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी अशोक कांबोज, शारीरिक शिक्षक संघ के प्रधान सुखविंद्र पंजेटा, कृष्ण लाल, शिक्षाविद व पर्यावरण मित्र गोबिंद सिंह भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed