फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain expected from today until Friday

Yamuna Nagar News: आज से शुक्रवार तक बारिश के आसार

Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 26 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rain expected from today until Friday
शाम को बारिश के बीच गोबिंदपुरी रोड से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले का मौसम लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है। सोमवार देर रात जिले में झमाझम बारिश हुई। रात करीब 11 बजे से दो बजे तक बारिश जारी रही। वहीं, मंगलवार सुबह बारिश तो नहीं हुई, लेकिन दिनभर बादल रहे। इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे तेज बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बुधवार से शुक्रवार तक बारिश की संभावना जताई है। सोमवार की रात को करीब तीन घंटे तेज बारिश से शहर की गलियां और सड़कें पानी से लबालब हो गईं। निचली कॉलोनियों में हालात ज्यादा खराब रहे और कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इससे लोगों को पूरी रात परेशानी झेलनी पड़ी। बारिश के बाद मंगलवार को भी मौसम बदला-बदला नजर आया।
विज्ञापन

दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और शाम को तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब 1.5 डिग्री की गिरावट रही। इस दौरान करीब आठ किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चली। तेज बारिश से शहर की सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डाॅ. अजीत सिंह ने बताया कि बुधवार को जिले में बादल छाए रहने के साथ बौछार होने की संभावना है। इसके अलावा वीरवार और शुक्रवार को भी बारिश होने के आसार बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed