{"_id":"6a8debc06ff4a8cf94056e16","slug":"remove-door-latches-at-the-one-stop-centre-dr-anukampa-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-161820-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन स्टॉप सेंटर में दरवाजों की चिटकनी हटाएं : डॉ. अनुकम्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन स्टॉप सेंटर में दरवाजों की चिटकनी हटाएं : डॉ. अनुकम्पा
Wed, 26 Aug 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं आयोग की सदस्य डॉ. अनुकम्पा गर्ग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। हरियाणा राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. अनुकम्पा गर्ग ने मंगलवार को शहर में महिला थाना, वन स्टॉप सेंटर और जिला जेल जगाधरी का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से वन स्टॉप सेंटर के कमरों और शौचालयों के दरवाजों की चिटकनी हटाने के निर्देश दिए।
महिला थाने पहुंचने पर उन्होंने विभिन्न फाइलों और रजिस्टरों की जांच की। रजिस्टर में दर्ज दो महिला शिकायतकर्ताओं से फोन पर बातचीत कर थाने में हुई कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दोनों से पूछा कि क्या वे पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसके अलावा थाने में बने कार्यालयों और शौचालयों का भी निरीक्षण किया।
इसके बाद डॉ. अनुकम्पा गर्ग महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय परिसर में संचालित वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं। यहां सेंटर की कार्यकारी केंद्रीय प्रबंधक बिंदु शर्मा ने उन्हें सेंटर की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर में आने वाली महिलाओं को सुरक्षित वातावरण के साथ पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किया जाता है।
विज्ञापन
इस दौरान उन्हें ऐसे मामलों के बारे में भी बताया गया, जिनमें पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव से जूझ रही महिलाओं ने काउंसिलिंग के बाद अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव किए। जिला कार्यक्रम अधिकारी मिक्षा रंगा ने आयोग की सदस्य को सेंटर में स्टाफ की कमी से अवगत कराया।
डॉ. गर्ग ने सेंटर के उन कमरों का भी निरीक्षण किया, जहां पीड़ित महिलाओं और युवतियों को ठहराया जाता है। युवतियों के कमरे और शौचालय के दरवाजों के अंदरूनी हिस्से में लगी चिटकनी को सुरक्षा की दृष्टि से हटाने के निर्देश दिए। ताकि अंदर से चिटकनी बंद करके कोई भी खुद को कमरे या शौचालय में बंद न कर सके।
उन्होंने सेंटर से जा चुकी एक युवती के पिता से फोन पर बातचीत कर सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। पिता ने बताया कि उन्हें वन स्टॉप सेंटर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। निरीक्षण के अंतिम चरण में जिला जेल जगाधरी पहुंचीं। यहां उन्होंने महिला बंदियों से बातचीत कर जेल में उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों से महिला बंदियों की जरूरतों की भी जानकारी प्राप्त की।