फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain brought relief from heat, three shops collapsed due to falling of trees in Radaur

बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, रादौर में पेड़ गिरने से तीन दुकानें ढही

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from heat, three shops collapsed due to falling of trees in Radaur
यमुनानगर। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वीरवार रात व शुक्रवार सुबह हुई अच्छी बारिश से मौसम सुहावना हो गया। अधिकतम तापमान लुढ़क कर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। बारिश की वजह से लू का प्रकोप झेलने से भी लोग बच गए हैं। कई जगहों पर सड़कों किनारे बारिश का पानी जमा हो गया। वहीं रादौरी में सफेदे के भारी भरकम पेड़ का बड़ा टहना टूट कर गिर गया जिससे तीन दुकानों की छत ढह गई। किसान भी खेतों को धान की रोपाई के लिए तैयार करने में जुट गए। धीर-धीरे धान की रोपाई अब जोर पकड़ेगी। सबसे ज्यादा बारिश जगाधरी में 26 एमएम व सबसे कम छछरौली में केवल दो एमएम हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो-तीन दिनों में तेज हवाएं चलने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन

बाक्स
सेक्टर-17 में जाम ड्रेनेज ने बढ़ाई दिक्कत
26 एमएम बारिश ने सेक्टर-17 के ड्रेनेज सिस्टम की पोल खोल कर रख दी। थोड़ी सी बारिश से ही सेक्टर की सड़कों पर पानी जमा हो गया। मानसून सीजन से पहले नगर निगम ने इसकी सफाई नहीं कराई, जिस कारण पानी निकासी में दिक्कत आ रही है। वार्ड के पार्षद राम आसरे खुद एक्टिवा पर सवार होकर जायजा लेते रहे। राम आसरे ने कहा कि अभी यह हाल है तो मानसून में क्या होगा। नगर निगम अधिकारियों का ध्यान सेक्टर की तरफ बिल्कुल भी नहीं है। कहीं ऐसा न हो जब तक अधिकारी नींद से जागे और तब बहुत देर हो जाए।
विज्ञापन

----------
रादौरी में तीन दुकानें ढही
रादौर: वीरवार रात 12 बजे बारिश के दौरान आई आंधी से गांव रादौरी में सड़क किनारे खड़े सफेदे का भारी भरकम टहना दुकानों के ऊपर गिर पड़ा। जिस कारण तीन दुकानों की छत ढह गई। छत गिरने से दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान बर्बाद हो गया। प्रभावित दुकानदार की ओर से मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी गई है। गांव रादौरी निवासी सतीश कांबोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव में उसकी तीन दुकानें हैं। जिनमें वह करियाना व अन्य सामान की दुकान चलाता है। वीरवार रात बारिश व आंधी के दौरान सफेदे का बड़ा टहना उसकी दुकानों की छत पर गिर पड़ा। जिससे उसकी छतें टूट गई और दुकान में रखा लगभग चार लाख रुपये का सामान बर्बाद हो गया। दुकानदार ने बताया कि वह न्याय के लिए वन विभाग के विरूद्ध न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर ग्रामीणों ने बताया कि रादौरी रोड पर भारी भरकम सफेदे के पेड़ खड़े हैं जो आंधी आने पर टूटकर गिर जाते हैं। जिससे भारी नुकसान होता है। वह इन पेड़ों को कटवाने की कई बार मांग कर चुके है, लेकिन वन विभाग को ग्रामीणों की कोई चिंता नहीं है। कई बार पेड़ों के गिरने से ग्रामीणों को भारी नुकसान हो चुका है। -------
जिले में तहसील अनुसार हुई बारिश एमएम में:
तहसील एमएम
जगाधरी 26
बिलासपुर 04
रादौर 45
छछरौली 02
सरस्वतीनगर 24
साढौरा 15
प्रतापनगर 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed