Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain brings relief from the heat; farmers beam with joy

Yamuna Nagar News: बारिश ने दी गर्मी से राहत, किसानों के चेहरे खिले

Mon, 06 Jul 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 06 Jul 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rain brings relief from the heat; farmers beam with joy
बारिश के बीच शहर के मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जिले में दूसरे दिन रविवार को हुई बारिश ने गर्मी का असर काफी हद तक कम कर दिया। सुबह धूप निकलने उमस ने परेशान किया। करीब डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश लगभग एक घंटे तक होती रही। बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए।
मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान करीब 13 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे वातावरण और भी खुशनुमा हो गया।
विज्ञापन

बारिश के दौरान कई लोग दोपहिया वाहनों पर भीगते हुए नजर आए। वहीं पार्कों और बाजारों में भी मौसम का आनंद लेने वालों की अच्छी-खासी भीड़ दिखाई दी। शाम के समय बाजारों में रौनक बढ़ गई और लोगों ने राहतभरे मौसम का भरपूर लुत्फ उठाया। बारिश ने जहां भीषण गर्मी और उमस से राहत दी, वहीं कई स्थानों पर लोगों की मुश्किलें भी बढ़ा दीं। शहर की सड़कों के किनारे पानी भर गया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार की तेज बारिश के दौरान कई इलाकों में पानी घरों तक पहुंच गया था और लोगों को नुकसान उठाना पड़ा था। ऐसे में रविवार को फिर तेज बारिश शुरू होते ही लोगों की धड़कनें बढ़ गईं। हालांकि इस बार स्थिति पहले जैसी गंभीर नहीं रही, फिर भी कई कच्ची गलियों वाली कॉलोनियों में कीचड़ और जलभराव के कारण आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी।

बारिश धान की रोपाई में जुटे किसानों को पर्याप्त नमी मिलने से कार्य में तेजी आएगी। खेतों में नमी बढ़ने से सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि जिले में इस सप्ताह पांच दिन बारिश होने की संभावना है।

बारिश के बीच शहर के मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद

बारिश के बीच शहर के मॉडल टाउन से गुजरते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed