फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain and hailstorm damage crops and animal fodder

Yamuna Nagar News: बारिश संग ओलावृष्टि से फसलों, पशु चारे को नुकसान

Sun, 02 Mar 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 02 Mar 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rain and hailstorm damage crops and animal fodder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में शुक्रवार को बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे ज्यादा नुकसान सरसों की फसल को हुआ है। सरसों ओलावृष्टि की मार को झेल नहीं पाई। सरसों के दाने ओलों की चोट से जमीन पर झड़ गए। इसके अलावा पशु चारा, गेहूं व प्याज की फसलों के साथ पशु चारे को भी नुकसान हुआ है।
किसान नेताओं के अनुसार सरस्वतीनगर क्षेत्र में सरसों की फसल को शत प्रतिशत नुकसान हुआ है। किसानों ने सरकार से मांग की है कि खराब फसलों की गिरदावरी करवा कर 50 हजार रुपये प्रति एकड़ की दर से मुआवजा दिया जाए। शुक्रवार शाम को अचानक तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी। शनिवार को सुबह होते ही किसान अपनी-अपनी फसल को देखने के लिए खेतों की तरफ दौड़ पड़े।
विज्ञापन

किसी के खेत में गेहूं की फसल जमीन पर बिछी हुई थी तो किसी की सरसों की फसल बर्बाद हो गई थी। सरसों की फसल को नुकसान सबसे ज्यादा नुकसान इसलिए है, क्योंकि पकने के बाद किसान उसकी कटाई करवा चुके थे। अब उसे मशीन से निकालने की तैयारी हो रही थी। ऐसे में किसानों का फसल तैयार करने और मजदूरों से कटाई कराने पर काफी खर्च हुआ था। गुंदियाना गांव के बचना राम कश्यप ने बताया कि उसने एक एकड़ जमीन ठेके पर लेकर सरसों लगाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकने के बाद सरसों कट भी चुकी थी। शुक्रवार शाम हुई ओलावृष्टि से कटी कटाई सरसों खेत में ही झड़ गई। जिससे उसे काफी नुकसान हुआ है। भागू माजरा गांव के किसान होशियार सिंह ने बताया कि उसकी दो एकड़ में सरसों की फसल खड़ी थी। ओलावृष्टि से सारी फसल खराब हो गई। अब सरकार मुआवजा दे तो कुछ राहत मिल सकती है।
गढ़ी गुजरान निवासी मनीष गुर्जर ने बताया कि ओलावृष्टि से उसकी सरसों के अलावा गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। ओले की चोट से गेहूं के पौधे तने से टूट गए। सरकार जल्द मुआवजा दे। गुंदियाना गांव के जगबीर ने बताया कि उसने दो एकड़ में प्याज लगाई थी। एक दिन पहले तक प्याज बहुत अच्छी हो रही थी। यह सोच रहे थे कि इस बार प्याज को मंडी में बेच कर अच्छी आमदनी हो जाएगी। परंतु यह नहीं पता था कि ओलावृष्टि से इतना नुकसान होगा।

मौसम साफ होने से राहत
शनिवार को मौसम साफ होने से किसानों ने राहत ली। सुबह के समय धूप निकली। इसके बाद काले बादल उमड़ आए। कहीं-कहीं कुछ सेकेंड के लिए बूंदाबांदी भी हुई। बाद में धूप निकली लेकिन बेअसर थी। मौसम विभाग के अनुसार तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। बुधवार को तेज हवाएं चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed