फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain and hail fell in Hathini Kund Barrage and Tajewala

हथिनी कुंड बैराज व ताजेवाला में अंधड़ के साथ बारिश और ओले पड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rain and hail fell in Hathini Kund Barrage and Tajewala
Rain and hail fell in Hathini Kund Barrage and Tajewala - फोटो : Yamuna Nagar
प्रतापनगर। क्षेत्र के हथिनी कुंड बैराज और ताजेवाला में मंगलवार शाम आंधी के साथ आई बारिश के साथ ओले भी पड़े। अंधड़ इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ टूट कर सड़क पर गिर गए। ऐसे में रास्ते बाधित हो गए। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी व अधिकारी तुरंत पौंटा साहिब हाईवे पर पहुंचे और गिरे पेड़ों को हटाकर रास्ते को दुरुस्त किया।
विज्ञापन

दरअसल, दोपहर को एकाएक आसमान में बादल छा गए थे। कुछ ही समय बाद तेज अंधड़ शुरू हो गया। उसके बाद बारिश भी शुरू हो गई। बारिश के साथ ही ओले भी पड़ने लगे। हालांकि बारिश और ओले कुछ ही देर पड़े, किंतु इससे मौसम में ठंडक महसूस की गई लेकिन जब आंधी आई तो आसमान पूरी तरह से घना काला हो गया। ऐसे में दिन में ही रात का अहसास होने लगा जिसके चलते चालकों ने वाहनों की लाइटें जला ली।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि गर्मी को देखते हुए बरसात का होना जरूरी था और यह बरसात केवल हथिनी कुंड बैराज और ताजे वाला क्षेत्र में हुई है। प्रतापनगर और छछरौली बरसात से महरूम रह गए। लोगों का कहना है कि ताजेवाला और हथिनी कुंड बैराज क्षेत्र में गर्मी का असर कम हुआ है हालांकि आंधी तूफान में पेड़ टूटने से रास्ते जाम हुए थे। जिन्हें वन विभाग कलेसर ने पेड़ों को उठाकर रास्ता बहाल किया। लोगों का कहना है कि यह बारिश खेतों के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed