फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rain-affected cricket matches today

Yamuna Nagar News: बारिश से प्रभावित क्रिकेट स्पर्धा के मुकाबले आज

Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 01 Sep 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
Rain-affected cricket matches today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। शिक्षा विभाग की ओर से करवाई जा रही लड़कों की जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता एक बार फिर बारिश की संभावना के चलते स्थगित करनी पड़ी। सोमवार को प्रतियोगिता के मुकाबले नहीं हो सके। विभाग ने अब अंडर-19 और अंडर-14 आयु वर्ग की प्रतियोगिता मंगलवार को करवाने का निर्णय लिया है।
जिला खेल अधिकारी डॉ. गोपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को अंडर-19 और अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले करवाए जाएंगे। अंडर-19 आयु वर्ग के मैच संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल में होंगे, जबकि अंडर-14 वर्ग की टीमों के मुकाबले स्प्रिंग डेल्स स्कूल में करवाए जाएंगे। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न खंडों से पहुंचने वाले खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की यह जिलास्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता पहले भी कई बार मौसम की वजह से प्रभावित हो चुकी है। प्रतियोगिता को चार बार स्थगित किया जा चुका है। विभाग की ओर से मौसम साफ होने के बाद दोबारा प्रतियोगिता शुरू करवाने की तैयारी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सुबह से आसमान में छाए घने बादलों और बारिश की संभावना के कारण मुकाबले करवाना संभव नहीं हो सका। बार-बार प्रतियोगिता स्थगित होने से खिलाड़ियों को भी अपने मुकाबलों के लिए दोबारा तैयारी करनी पड़ रही है।

अब विभाग को उम्मीद है कि मंगलवार को मौसम अनुकूल रहेगा और मुकाबले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार करवाए जा सकेंगे। वहीं मौसम विभाग की ओर से मंगलवार व बुधवार को बारिश की संभावना जताई गई है। इससे प्रतियोगिता होने पर संशय बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed