Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railways ran three special trains for the festive season

Yamuna Nagar News: त्योहारों पर रेलवे ने चलाईं तीन विशेष ट्रेनें

Sat, 07 Nov 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sat, 07 Nov 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Railways ran three special trains for the festive season
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ के कारण रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें से दो गाड़ियों का ठहराव यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन पर भी दिया गया है, जिससे जिले के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गाड़ी संख्या 04514 चंडीगढ़ से सात और 11 नवंबर को रात 10 बजे रवाना होगी। रात 10:45 बजे अंबाला और 11:30 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी। इसके बाद सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, वाराणसी, छपरा और सहरसा सहित विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करते हुए तीसरे दिन तड़के 3:50 बजे पूर्णिया जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी में गाड़ी संख्या 04513 नौ और 13 नवंबर को सुबह 6:50 बजे पूर्णिया से चलेगी। निर्धारित ठहराव के बाद अगले दिन दोपहर 12:38 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी। इसके बाद 1:40 बजे अंबाला और 2:45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 04530 सरहिंद से 10 और 14 नवंबर को सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। यह दोपहर 12:15 बजे अंबाला और 1:05 बजे यमुनानगर-जगाधरी पहुंचेगी। इसके बाद 1:35 बजे सहारनपुर पहुंचेगी और अगले दिन शाम पांच बजे सहरसा पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04529 सात, 11 और 15 नवंबर को शाम 7:15 बजे सहरसा से रवाना होगी।
विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन रात 9:20 बजे यमुनानगर-जगाधरी और 10:20 बजे अंबाला पहुंचेगी। इस गाड़ी में 12 सामान्य श्रेणी के कोच और दो एसएलआर कोच सहित कुल 14 कोच होंगे। यह पूरी तरह अनारक्षित रहेगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक यशनजीत सिंह ने बताया कि त्योहार के दिनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इन विशेष रेलगाड़ियों से बिहार जाने वाले लोगों को अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

इस ट्रेन का अंबाला व सहारनपुर से मिलेगा लाभ
रेलवे की ओर से चंडीगढ़ से पटना के बीच आरक्षित वातानुकूलित विशेष रेलगाड़ी संख्या 04515-16 चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 04516 चंडीगढ़ से सात और 10 नवंबर को रात 11:35 बजे रवाना होगी। यह रात 12:20 बजे अंबाला छावनी पहुंचेगी। इसके बाद सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, आलमनगर, सुल्तानपुर, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव करते हुए अगले दिन रात 9:15 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04515 पटना से आठ और 11 नवंबर को रात 11:15 बजे चलेगी। यह अगले दिन शाम 8:30 बजे अंबाला और रात 9:40 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसमें केवल वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed