{"_id":"5f52a10c8ebc3e446940d788","slug":"railway-yamuna-nagar-news-knl4311836","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौसेना की परीक्षा के लिए रेलवे चला रहा 26 विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौसेना की परीक्षा के लिए रेलवे चला रहा 26 विशेष ट्रेन
विज्ञापन
राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और नौसेना अकादमी की होने वाली परीक्षाओं के लिए रेलवे की ओर से विशेष गाड़ियां चलाई जा रही है। पांच व छह सितंबर को होने वाली परीक्षा के लिए अंबाला मंडल से कुल 26 गाड़ियां चलाई जाएंगी। जिसमें एक ट्रेन का ठहराव यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर भी किया गया है। यह ट्रेन सहारनपुर से चंडीगढ़ के बीच चलाई जाएगी। जो पांच सितंबर तड़के चार बजकर 45 मिनट पर सहारनपुर से चलेगी और पांच बजकर पांच मिनट पर यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर पहुंचेगी। जबकि यह सुबह छह बजकर 55 मिनट पर चंडीगढ़ पहुंचेगी। वहीं यह ट्रेन चंडीगढ़ से रात नौ बजकर पांच मिनट पर सहारनपुर के लिए रवाना होगी। जो रात करीब सवा दस बजे यमुनानगर जगाधरी पहुंचेगी। जबकि सहारनपुर पहुंचने का इसका समय रात साढ़े 11 बजे का होगा। यह ट्रेन केवल परीक्षार्थियों के लिए चलाई जा रही है। ताकि उन्हें अपने केंद्र तक पहुंचने में परेशानी न हो। यदि जिले के किसी आवेदक का केंद्र दिल्ली, देहरादून सहित अन्य जगह बना है, तो उसके पास अंबाला व सहारनपुर से ट्रेन पकड़ने के लिए विकल्प भी होगा।
रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली इन एग्जाम स्पेशल में कोई परीक्षार्थी बिना टिकट के प्रवेश नहीं कर पाएगा। यात्रा के लिए परीक्षार्थी को आरक्षित टिकट लेनी होगी। रेलवे की ओर से चलाई जाने वाली इन 26 गाड़ियों में 20 ट्रेन आरक्षित और तीन अनारक्षित हैं। इन सभी ट्रेन में आरक्षित टिकट ही अनिवार्य होगी।
इन विशेष गाड़ियों में यात्रा करने के लिए परीक्षार्थियों को कोविड-19 की गाइडलाइन फोलो करनी होगी। यह नियम परीक्षार्थियों के साथ रेलवे स्टेशन तैनात सभी कर्मचारियों पर भी लागू होंगे। परीक्षार्थी को स्टेशन पर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। वहीं उसे आरक्षित टिकट बनवानी होगी। देरी से पहुंचने पर प्रवेश नहीं मिल पाएगा।