फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Railway schedule disturbed, ten trains cancelled, routes also changed

Yamuna Nagar News: बिगड़ा रेलवे का शेड्यूल, दस ट्रेनें रद्द, रूट भी बदले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Railway schedule disturbed, ten trains cancelled, routes also changed
जगाधरी। किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। किसानों के रेल रोको आंदोलन के तहत शंभू स्टेशन पर ट्रैक बैठे हैं। जिस कारण रेलवे को कई ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया है। इस दौरान अंबाला छावनी जंक्शन से निकलने वाली सभी दिशाओं की गाड़ियां प्रभावित हुई हैं।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते रेलवे ने कई गाड़ियों का संचालन पूर्व व आंशिक रूप से रद्द कर दिया है जबकि कई गाड़ियां रूट बदलकर तो कई देरी से चलाई जा रही हैं। आंदोलन के चलते रेलवे को राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

सबसे ज्यादा परेशानी ट्रेन में बैठे यात्रियों को हो रही है। बीच में यात्रा रुकने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिनकी टिकट तीन महीने से बुक है और यात्रा के समय ट्रेन ही रद्द हो गई हैं। ऐसे में यात्रियों को दूसरी गाड़ियों का विकल्प है लेकिन टिकट न होने के कारण परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं व बच्चों के साथ यात्रा करने वाले लोगों को हो रही है। किसान आंदोलन के कारण आधा दर्जन ट्रेनों के रूट बदल गए हैं, वहीं चार गाड़ियां रद्द कर बीच के स्टेशनों से चलाई जा रही हैं। रेलवे आंदोलन की स्थिति के अनुसार रोजाना गाड़ियों की अधिसूचना जारी कर रहा है। लेकिन इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।



इस तरह प्रभावित रहीं रेल गाड़ियां

रेलवे ने आंदोलन के कारण अमृतसर मुंबई सेंट्रल गाड़ी संख्या 12903-04 स्वर्ण मंदिर मेल का संचालन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन किया जा रहा है। यह गाड़ी अमृतसर से हजरत निजामुद्दीन के बीच यह ट्रेन रद्द रहेगी। यह ट्रेन यमुनानगर जगाधरी स्टेशन पर नहीं आएगी। इसी तरह बाड़मेर से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 14661-62 शालीमार एक्सप्रेस भी यमुनानगर जगाधरी में रद्द रहेगी। यह ट्रेन दिल्ली से बाड़मेर के बीच चलाई जाएगी।
इसके अलावा बाड़मेर से ऋषिकेश जाने वाली गाड़ी संख्या 14887-88 बाड़मेर ऋषिकेश एक्सप्रेस बठिंडा से ऋषिकेश के बीच रद्द कर दी गई है। इसके अलावा अमृतसर हरिद्वार गाड़ी संख्या 12053-54 जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस रद्द की गई है। वहीं जालंधर से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14681-82 इंटरसिटी एक्सप्रेस रद्द कर दी गई है। इसके अलावा अमृतसर से दरभंगा जाने वाली गाड़ी संख्या 15211-12 जननायक एक्सप्रेस का संचालन अंबाला से किया जाएगा। अंबाला से अमृतसर बीच यह ट्रेन रद्द है। अमृतसर बिलासपुर गाड़ी संख्या 18237-38 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, अमृतसर हावड़ा गाड़ी संख्या 13005-06 हावड़ा मेल, फिरोजपुर धनबाद गाड़ी संख्या 13307-08 गंगा सतलुज एक्सप्रेस, जम्मूतवी से कोलकाता गाड़ी संख्या 13151-52 सियालदाह एक्सप्रेस का संचालन वाया चंडीगढ़, साहनेवाल किया जाएगा।




आंदोलन के चलते कई गाड़ियां पूर्ण व आंशिक रूप से रद्द करनी पड़ी हैं जबकि कई गाड़ियों का रूट बदलकर संचालन किया जा रहा है। जो गाड़ियां चल सकती हैं, रेलवे उनका संचालन कर रहा है। यात्रियों को हो रही असुविधा का उन्हें खेद है। रेलवे का निर्णय यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को देखकर लिया जा रहा है।

- एनके झा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed