फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   railway over bridge closed for five days for traffic

पांच दिन तक ट्रैफिक के लिए बंद किया जाएगा शहर का एकमात्र रेलवे फ्लाई ओवर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
railway over bridge closed for five days for traffic
पंजाब के साहेनवाल से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के दनकुनी तक बनाए जा रहे इस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेड कॉरिडोर का निर्माण तेजी से चल रहा है। यमुनानगर से होकर गुजरने वाले इस कॉरिडोर के निर्माण के चलते शहर के एकमात्र रेलवे फ्लाई ओवर पर पांच दिन तक ट्रैफिक का आवागमन बंद रहेगा। इसके तहत कमानी चौक से विश्वकर्मा चौक तक के रेलवे फ्लाई ओवर ब्रिज को 10 जून सायं 7 बजे से 15 जून सायं 7 बजे तक यातायात के लिए बंद रखा जाएगा। इस कार्य के लिए रेलवे और निर्माण कंपनी के अधिकारियों ने जिला प्रशासन और पुलिस से यातायात बंद रखने में सहयोग का अनुरोध किया था। जिस पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को फैसला लिया है।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त मुकुल कुमार ने पुलिस विभाग को यातायात नियंत्रित करने और वाहनों का रास्ता बदलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। विदित हो कि डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर को पूरा करने का लक्ष्य वैसे तो जून-2021 था, लेकिन लॉकडाउन की वजह से छह महीने का विस्तार दिया गया। हालांकि कई स्थानों पर जमीन अधिग्रहण में देरी हुई, इसलिए अब इसका समय बढ़ाकर जून 2022 कर दिया गया है। रेलवे अधिकारियों ने दावा किया है कि मार्च 2022 तक कॉरिडोर का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल न्यू खुर्जा से न्यू भाऊ पुर स्टेशन तक करीब 350 किमी के हिस्से पर मालगाड़ियां दौड़ रही हैं। पंजाब से न्यू खुर्जा तक के 404 किमी पर तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन

यमुनानगर की इंडस्ट्री को होगा फायदा
-1839 किलोमीटर लंबा यह डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पंजाब में साहेनवाल से शुरू होकर पश्चिम बंगाल के दनकुनी में समाप्त होता है। फ्रेट कॉरिडोर ऐसी रेल लाइन से है, जिसका इस्तेमाल सिर्फ मालगाड़ियों के आवागमन के लिए किया जाएगा। अभी यात्री ट्रेन और मालगाड़ियां दोनों एक ही पटरी पर चलती हैं। इससे उनकी रफ्तार कम हो जाती है। इससे मालगाड़ियों की रफ्तार बढ़ेगी। यह मालगाड़ियों की गति को 25 किमी प्रति घंटा से 75 किमी प्रति घंटा कर देगा। यमुनानगर में कलानौर रेलवे स्टेशन के पास जंक्शन भी प्रस्तावित है। कॉरिडोर बनने से यमुनानगर शहर से माल ढुलाई खर्च में भी कमी आएगी और इसका सीधा फायदा उद्योगों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
-यमुनानगर फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे रेलगाड़ियों के आवागमन के लिए सीमेंटेड बॉक्स डाले जाएंगे। इसलिए इस पुल पर यातायात को बंद रखना जरूरी है। उपायुक्त के माध्यम से पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया गया है कि वे इस पुल से गुजरने वाले यातायात को नियंत्रित करने और यातायात के वैकल्पिक रास्तों की व्यवस्था सुनिश्चित करने में निर्माण एजेंसी का सहयोग करें।-पीके गुप्ता, मुख्य महा प्रबंधक, डीएफसीसीआईएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed