फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rail traffic was affected, with 20 trains arriving several hours late

Yamuna Nagar News: रेल यातायात रहा प्रभावित, घंटों देरी से पहुंची 20 ट्रेनें

Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 18 Dec 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic was affected, with 20 trains arriving several hours late
यमुनानगर जगाधरी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते लोग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। सर्दी व कोहरे का सामान्य जन जीवन पर व्यापक असर पड़ रहा है। बुधवार को सीजन का सबसे घना कोहरा रहा। इसके चलते पटरी पर ट्रेनें रेंगते नजर आईं। कोहरे के कारण 20 ट्रेनें देरी से चली। यात्री ट्रेनों के इंतजार में प्रतीक्षालय में ठंड से ठिठुरते रहे।

इस दौरान लंबी दूरी की ही नहीं बल्कि कम दूरी के साथ इंटरसिटी ट्रेनें भी देरी से चलीं। इससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। मंगलवार रात को कड़ाके की ठंड रही और यात्री ट्रेनों के इंतजार में ठंड से ठिठुरते रहे। इस दौरान लोगों को स्टेशन से बाहर अलाव का सहारा लेना पड़ा। वहीं, महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग स्टेशन पर कंबलों में दुबके रहे।
विज्ञापन


कोहरे के कारण कोलकाता से जम्मूतवी जाने वाली गाड़ी संख्या 13151 सियालदह एक्सप्रेस तीन 19 मिनट की देरी से चली। वहीं, 13152 जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस आधा घंटा लेट रही। गाड़ी संख्या 12232 चंडीगढ़ लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस तीन घंटे 17 मिनट रही। इसी तरह गाड़ी संख्या 14649 जयनगर अमृतसर 3:03 घंटे और 14650 अमृतसर जयनगर सरयू यमुना एक्सप्रेस 22 मिनट देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 14673 जयनगर अमृतसर दो घंटे और 14674 अमृतसर जयनगर शहीद एक्सप्रेस एक घंटा 50 मिनट लेट से रही। गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा अमृतसर मेल दो घंटे और 13006 अमृतसर हावड़ा मेल आधा घंटा लेट रही।

गाड़ी संख्या 15212 अमृतसर दरभंगा दो घंटे 17 मिनट, गाड़ी संख्या 13307 धनबाद फिरोजपुर डेढ़ घंटा, गाड़ी संख्या 18238 अमृतसर से बिलासपुर डेढ़ घंटा और 18237 बिलासपुर अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा देरी से पहुंची। गाड़ी संख्या 15012 चंडीगढ़ लखनऊ एक्सप्रेस दो घंटे और गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस डेढ़ घंटा देरी से आई।


गाड़ी संख्या 14661 बाड़मेर जम्मूतवी शालीमार मालनी एक्सप्रेस डेढ़ घंटा, गाड़ी संख्या 14521 दिल्ली अंबाला इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटा 45 मिनट देरी से चली। इसी तरह गाड़ी संख्या 15098 भागलपुर जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस एक घंटा लेट रही। वहीं, गाड़ी संख्या 14609 ऋषिकेश श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा पौना घंटा और गाड़ी संख्या 14610 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा ऋषिकेश 22 मिनट की देरी से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed