{"_id":"6775a65200f8c5090a0e022f","slug":"raids-in-two-states-in-search-of-shooters-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130827-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शूटरों की तलाश में दो राज्यों में दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शूटरों की तलाश में दो राज्यों में दबिश
Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Jan 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। रादौर में हुई गैंगवार के मामले में पुलिस बदमाशों की तलाश में उत्तराखंड और पंजाब में दबिश दे रही है। सूत्रों का दावा है कि शूटर उत्तराखंड और पंजाब में रह रहे हैं।
रिमांड के दौरान हर्ष से पूछताछ में पूछताछ में भी पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है। जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को रादौर थाना क्षेत्र की खेड़ी लक्खा सिंह गांव की चौकी के पास जिम से बाहर निकल रहे शराब कारोबारियों पर बाइक पर सवार पांच शूटरों ने फायरिंग की थी। इस फायरिंग में तीन युवकों की मौत हो गई थी।
इस मामले में पुलिस टीम ने सोमवार को यमुनानगर के हर्ष बाली को गिरफ्तार किया था। हर्ष को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया था। उससे पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
वारदात के समय हर्ष बदमाशों के साथ था और उन्हें लेकर लाडवा पहुंचा था। 26 दिसंबर को लाडवा से ही वह कार से बदमाशों को लेकर जिम के बाहर पहुंचा था। वारदात के बाद उसने दो बदमाशों को कुरुक्षेत्र और दो बदमाशों को करनाल बॉर्डर पर छोडा़ था। इसके बाद शूटर अलग-अलग दिशा में फरार हो गए थे। पूछताछ में पता चल है कि हर्ष सन्नी सलेमपुर के गैंग का सदस्य और उसके संपर्क में था। उसी के कहने से वह बदमाशों का सहयोग कर रहा था।
पूछताछ में पुलिस को इनपुट मिला है कि बदमाश उत्तराखंड और पंजाब में हैं। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें पंजाब और उत्तराखंड के हरिद्वार में दबिश दे रही हैं। पुलिस सूत्रों का दावा है कि जल्द ही शूटरों को काबू कर लिया जाएगा।
एसपी देसवाल ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें काम कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।