फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rahul made the country proud by becoming an MP in Germany, Yamunanagar

जर्मनी में सांसद बनकर राहुल ने किया देश का नाम रोशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Rahul made the country proud by becoming an MP in Germany, Yamunanagar
कार्यक्रम में उपस्थित जर्मनी के सांसद व आयोजक। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। अलाहर के सरकारी स्कूल में शनिवार को ग्रामीणों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर सांसद जर्मनी राहुल कांबोज, वशिष्ठ अतिथि विधायक रादौर डॉ. बीएल सैनी व पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने कहा कि राहुल कांबोज ने जर्मनी में सांसद बनकर देश का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर समां बांधा। कार्यक्रम में कुमार ह्युमिनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट ब्लॉक की ओर से 90 बच्चों, वृद्धों व मेधावी बच्चों को विशेष रूप से सांसद जर्मनी राहुल कांबोज द्वारा टी-शर्ट, ट्रैक शूट, कंबल, मेडल व अन्य चीजें देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक गोयल ने कहा कि राहुल कांबोज भारत का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे हैं। यह देश के लिए बड़े गर्व की बात है। समाजसेवा के क्षेत्र में राहुल कांबोज व उनका परिवार जर्मनी व भारत में बढ़ चढ़कर योगदान दे रहा है। राहुल कांबोज ने कहा कि उन्हें जर्मनी में सांसद बनने पर देश के लोगों द्वारा भारी मान सम्मान दिया जा रहा है। जिसके लिए वह देश के लोगों के आभारी है। वह अपने देश में भी बढ़ चढ़कर समाज सेवा से जुड़े कार्य करेंगे। जिसको लेकर उनके परिवार की ओर से रादौर क्षेत्र के लोगों की सेवा करने के लिए कुमार ह्युमिनिटी चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि राहुल कांबोज के जर्मनी में सांसद बनने से जहां देश का नाम रोशन हुआ है, वहीं रादौर क्षेत्र के लोगों का भी मान सम्मान बढ़ा है। इस अवसर पर कुमार ह्युमिनिटी चैरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान राजकुमार कांबोज जर्मनी, मोहनलाल अरोड़ा रादौर, डॉ. एससी सैनी, शशि दुरेजा पूर्व चेयरमैन, मुकेश रोहिल, संजय कांबोज मंधार, संजीव कुमार धौलरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed