फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radhika Gulati and Nandan Agarwal's team came first in the quiz.

Yamuna Nagar News: प्रश्नोत्तरी में राधिका गुलाटी व नंदन अग्रवाल की टीम प्रथम

Sun, 12 Apr 2026 03:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 12 Apr 2026 03:22 AM IST
विज्ञापन
Radhika Gulati and Nandan Agarwal's team came first in the quiz.
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के कंप्यूटर साइंस विभाग व इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल की ओर से टेकनोवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें टेकक्विज, ब्रांडवर्स एआई, इनोपिच और एआई प्रॉम्प्ट चैलेंज स्पर्धा करवाई गई। प्रतियोगिता में एमएमयू मुलाना, जेएमआईटी रादौर, सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला, मुकंद लाल नेशनल कॉलेज यमुनानगर, अग्रसेन कॉलेज व डीएवी गर्ल्स कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में सेठ जयप्रकाश पॉलिटेक्निक कॉलेज दामला की राधिका गुलाटी व नंदन अग्रवाल की टीम ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम प्राचार्या डॉ. सुरिंद्र कौर, आईआईसी कनवीनर विवेक व कंप्यूटर साइंस विभाग अध्यक्ष मनिका सेठी के नेतृत्व में हुआ। वहीं, कार्यक्रम समन्वयक सुषमा शर्मा व ममता थापर रहीं। यहां डॉ. सुरिंद्र कौर ने कहा कि टेक्नोलॉजी आधारित कार्यक्रम विद्यार्थियों को नए विचारों के साथ सोचने, नवाचार और डिजिटल युग की चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में डॉ. सुनीता कौशिक, डॉ. रीटा सिंह व डॉ. मीनाक्षी सैनी ने निर्णायक मंडल में रहे। एआई प्रॉम्प्ट चैलेंज प्रतियोगिता में सन्नी ढल, डॉ. प्रियंका ने मूल्यांकन किया। इनोपिच प्रतियोगिता में गिन्नी व पारुल सिंह निर्णायक की भूमिका में रहे। वहीं, ब्रांडवर्स एआई में सन्नी ढल, कांत ढल और मधु निर्णायक मंडल में रहे। इस दौरान क्विज में विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान और त्वरित निर्णय क्षमता का परिचय दिया। वहीं, इनोपिच में उन्होंने नवीन विचारों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


---------
इस प्रकार रहे परिणाम
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महाराजा अग्रसेन कॉलेज के जुनैद खान व भारत की टीम ने दूसरा स्थान पाया। वहीं, मुकंद लाल नेशनल कॉलेज की एंजल व जिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इनोपिच में डीएवी की खुशी कुमारी व ओजस्वी वर्मा की टीम प्रथम, एमएमयू मुलाना के हरिओम सिंह व अर्शा भामरी की टीम द्वितीय और सेठ जयप्रकाश कॉलेज की आदि नागपाल व राधिका अग्रवाल की तृतीय रही। इसी तरह एआई प्रॉम्प्ट चैलेंज में हरदीप व हर्ष ने पहला, भावना व पूजा ने दूसरा और उत्सव ग्रोवर व कृष ने तीसरा स्थान पाया। ब्रांडवर्स एआई में उत्सव ग्रोवर व कृष ने पहला, ओजस्वती वर्मा व खुशी पांचाल ने दूसरा तथा आशीष सैनी व अनिकेत कौशल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed