Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radaur to receive the gift of a park and a mini-secretariat

Yamuna Nagar News: रादौर को पार्क और मिनी सचिवालय की मिलेगी सौगात

Fri, 03 Jul 2026 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 03 Jul 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Radaur to receive the gift of a park and a mini-secretariat
रजनीश मेहता। - फोटो : 1
प्रदीप कांबोज
विज्ञापन

रादौर। नगर पालिका ने कस्बे के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में शहरवासियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत पार्कों का विकास, आधुनिक शौचालय, मिनी सचिवालय, बेहतर सफाई व्यवस्था, नई स्ट्रीट लाइटें और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने जैसे कार्य प्राथमिकता पर किए जा रहे हैं।
नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता का कहना है कि कस्बे में दो सुंदर पार्क विकसित किए जा चुके हैं, जिनमें से एक को जिले के सबसे सुंदर पार्कों में शामिल करने का दावा किया जा रहा है। इन पार्कों में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए सुविधाएं विकसित की गई हैं ताकि लोगों को बेहतर मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन

शहर के प्रमुख चौकों का नाम शहीदों और महापुरुषों के नाम पर रखकर सभी वर्गों की भावनाओं का सम्मान करने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही आमजन की सुविधा के लिए दो आधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाए जा चुके हैं, जबकि तीसरे आधुनिक शौचालय का निर्माण कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में मिनी सचिवालय का निर्माण भी शामिल है। यहां विभिन्न सरकारी विभागों और अधिकारियों के कार्यालय स्थापित किए जाएंगे, जिससे लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा और सरकारी सेवाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकेंगी।
इसके अलावा एसके रोड को शहर की पहचान के रूप में विकसित करने की योजना तैयार की गई है। सड़क पर हाईमास्ट और आकर्षक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय रोशनी की बेहतर व्यवस्था होगी और शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। वहीं नई सीवरेज लाइन बिछाने के बाद गलियों का निर्माण कराया जाएगा।
इससे लोगों को लंबे समय तक बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी। नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता में रखा है। नए टेंडर के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, ताकि नियमित सफाई सुनिश्चित हो और शहर को स्वच्छ रखा जा सके। संवाद
योजनाएं बदल सकती हैं तस्वीर
समाजसेवी रमेशचंद आर्य ने कहा कि नगर पालिका शहर के विकास के लिए सकारात्मक कार्य कर रही है। विशेष रूप से पार्कों, सार्वजनिक सुविधाओं और मिनी सचिवालय जैसी योजनाएं भविष्य में रादौर की तस्वीर बदल सकती हैं। सीवरेज व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है।
रादौर सीमा तक लगें लाइट
समाजसेवी अमित चौहान ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए अलग स्थान विकसित करना सराहनीय कदम है। इससे युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने सुझाव दिया कि एसके रोड को चौड़ा करने के साथ डिवाइडर और आधुनिक स्ट्रीट लाइटों को रादौर सीमा तक लगाया जाए, जिससे यातायात व्यवस्था और शहर की सुंदरता दोनों में सुधार होगा।
सीवरेज पर ध्यान देना जरूरी
स्थानीय निवासी अनिल सैनी ने कहा कि पिछले कुछ समय में नगर पालिका की ओर से विकास कार्यों में तेजी आई है। यदि प्रस्तावित योजनाएं समयबद्ध तरीके से पूरी हो जाती हैं तो लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने सफाई व्यवस्था और सीवरेज कार्यों को प्राथमिकता देने की भी जरूरत बताई।

विकास कार्य की गति होगी तेज
नगर पालिका चेयरमैन रजनीश मेहता ने बताया कि हमारी प्राथमिकता लोगों को बेहतर सड़कें, स्वच्छ वातावरण, मजबूत सीवरेज व्यवस्था, आधुनिक सार्वजनिक सुविधाएं और सुंदर शहर उपलब्ध कराना है। मिनी सचिवालय, नए पार्क, आधुनिक शौचालय, हाईमास्ट लाइटें और सफाई व्यवस्था को मजबूत करने जैसी योजनाएं जल्द धरातल पर पूरी तरह दिखाई देंगी।

रजनीश मेहता।

रजनीश मेहता।- फोटो : 1

रजनीश मेहता।

रजनीश मेहता।- फोटो : 1

रजनीश मेहता।

रजनीश मेहता।- फोटो : 1

रजनीश मेहता।

रजनीश मेहता।- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed