फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Radaur Gang War: Suspended policemen dismissed

रादौर गैंगवार : निलंबित पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त

Thu, 02 Jan 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 02 Jan 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Radaur Gang War: Suspended policemen dismissed
यमुनानगर। रादौर में खेड़ी लक्खा सिंह चौकी के पास हुई गैंगवार में तीन व्यक्तियों की हत्या के मामले में निलंबित आठ पुलिसकर्मियों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। दो दिन पहले सभी पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने के बाद पूरे पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर को रादौर थानाक्षेत्र के खेड़ी लक्खा सिंह गांव की चौकी के पास सुबह आठ बजे पांच शूटरों ने शराब कारोबार से जुड़े तीन युवकों पर जिम से बाहर निकलते समय करीब 80 राउंड फायरिंग की थी। इस फायरिंग में भाजपा नेता नरेंद्र राणा के चचेरे भाई गोलनी निवासी वीरेंद्र राणा व उत्तर प्रदेश के जिला शामली के गांव मखमूलपुर निवासी पंकज मलिक की मौत हो गई थी जबकि, उन्हेड़ी निवासी अर्जुन भी नौ गोलियां लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे उपचार के लिए शहर के गाबा अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देकर उसे चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया था। वहां पंकज का तीन दिन उपचार चला, डॉक्टरों ने उसकी नौ गालियों को किसी तरह से निकाल दिया था लेकिन पंकज को बचा नहीं सके। घटना के अगले दिन लॉरेंस ग्रुप के नोनी राणा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी। वहीं पुलिस इस मामले में अभी तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रहीं हैं।
विज्ञापन

चौकी के कर्मचारियों की लापरवाही पर कप्तान ने की कार्रवाई
चूंकि, वारदात चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई थी। जिसे पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही माना गया था। इसलिए इस मामले में एसपी राजीव देसवाल ने चौकी इंचार्ज समेत आठ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर विभागीय जांच के आदेश दिए थे। सूत्रों के अनुसार जांच के बाद अब इनमें कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की गई है। इनमें पुलिसकर्मी चौकी इंचार्ज निर्मल सिंह, एएसआई जसबीर, हैड कांस्टेबल कृष्ण, कांस्टेबल रवि और दलबीर, हरविंद्र व प्रदीप एसपीओ तथा होमगार्ड लवकेश व अमरजीत को बर्खास्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed