{"_id":"586009bc4f1c1b2941eeb40e","slug":"radaur-bilaspur-cm-winndo","type":"story","status":"publish","title_hn":"रादौर और बिलासपुर को मिली सीएम विंडो की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रादौर और बिलासपुर को मिली सीएम विंडो की सौगात
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Sun, 25 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
सीएम विंडाो
- फोटो : यमुनानगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रादौर/बिलासपुर। रादौर और बिलासपुर को सीएम विंडो की सौगात मिल गई है। दोनों जगह उपमंडल कार्यालयों में रविवार को सीएम विंडो का शुभारंभ किया गया। सीएम विंडो से रादौर व बिलासपुर समेत आसपास लगते सैकड़ों गांवों के लोगों को फायदा मिलेगा। चूंकि उन्हें अब कई किलोमीटर व घंटे का सफर तय कर लघु सचिवालय में बनी सीए विंडो पर नहीं आना पड़ेगा।
क्षेत्र के लोग उपलमंडल कार्यालय में बनी सीएम विंडो के जरिए ही सीएम मनोहर लाल खट्टर तक अपनी शिकायत व पत्र भेज सकेंगे।
बता दें कि भूतपूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिवस रविवार को देशभर में सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया। इसी अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो की शुरूआत की गई। बिलासपुर में उपलमंडल कार्यालय में साढौरा विधायक बलवंत सिंह ने रिबन काटकर सीएम विंडों का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम नवीन आहूजा ने की। विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो खुलने से लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान हो सकेगा। साथ लोगों को सीएम तक शिकायत व पत्र भेजने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर एसडीएम नवीन आहूजा ने कहा कि बिलासपुर में सीएम विंडो खुलने से घाड़ क्षेत्र के साथ खिजराबाद, छछरौली, साढौरा, रणजीतपुर सहित क्षेत्र के सैकड़ों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। पहले दिन बिलासपुर निवासी रवि भूषण ने सीएम विंडो पर बिलासपुर से चडीगढ़ तक बस सेवा बहाल करने बारे मांग पत्र दिया।
इसमें उन्होंने सीएम खट्टर से मांग की कि सुबह साढ़े पांच बजे यमुनानगर से चलने वाली बस को नारायणगढ़ की जगह चड़ीगढ़ तक चलाया जाए, ताकि पीजीआई व हाईकोर्ट में अपने कार्यों के लिए जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। मौके पर डीसी डॉ. एसएस फुलिया, एडीसी डा. शालीन, एसडीएम नवीन आहूजा, तहसीलदार बिलासपुर तरूण सहोता, बीडीपीओ राकेश संधू, जिला महामंत्री सुरेंद्र गुर्जर, अनिल बंसल, अश्वनी मंगला, ब्लॉक समिति चेयरमैन महीपाल संधाए, मार्केट कमेटी चेयरमैन विपिन सिंगला आदि मौजूद रहे।
बॉक्स
रादौर में एसडीएम भारतभूषण कौशिक ने किया शुभारंभ
उपमंडल रादौर कार्यालय में एसडीएम भारतभूषण कौशिक ने रिबन काटकर सीएम विंडो का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो खुलने से लोगों को अब सीएम विंडो से संबंधित शिकायतों के लिए जिला हेडक्वार्टर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लोगों को यह सुविधा अब रादौर उपमंडल कार्यालय में बनी सीएम विंडो के माध्यम से ही मिल जाएगी। मौके पर तहसीलदार रादौर अशोक कुमार ने लोगों को कैशलेश सिस्टम अपनाने बारे प्रेरित किया। मौके पर नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ढुल, वीरेंद्र ढांडा, भाजपा नेता अर्जुन पंडित, विनोद सिंगला, डॉ. विमल गर्ग, राजकुमार घिलौर, पुष्पेंद्र गुर्जर, धर्मबीर दारसी आदि मौजूद रहे।
फोटो-1 से 4