फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Race to go to Ayodhya, taking information from private bus and taxi drivers

Yamuna Nagar News: अयोध्या जाने की होड़, निजी बस व टैक्सी चालकों से ले रहे जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Race to go to Ayodhya, taking information from private bus and taxi drivers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनने को हर उम्र वर्ग में उत्साह है। हालांकि अयोध्या के लिए जिले से फिलहाल कोई सीधी कोई ट्रेन या हरियाणा रोडवेज की बस नहीं हैं, पर निजी बसों व टैक्सी लोग अयोध्या जाने का मन बना रहे हैं। निजी बस ऑपरेटरों की एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि एक सप्ताह से रोज 20-30 लोग अयोध्या के लिए निजी बस का किराये पूछने आ रहे हैं, जिससे उम्मीद है 10-15 निजी बसें अयोध्या जाएंगी।ऐसे ही टैक्सी चालकों की मानें तो एक हफ्ते में अयोध्या के लिए हर दिन दो से तीन बुकिंग आई, वहीं काफी लोग किराया पूछ कुछ दिन में बुकिंग करने की कह गए हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिले के लोगों में अयोध्या जाने की होड़ हैं, जिसमें महंगा साधन होने के बावजूद निजी बस व टैक्सी से भी लोग यात्रा की योजना बना रहे हैं।

रोज 20-30 लोग पूछ रहे किराया, 2000 में होगा आना जाना-
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के तरसेम सिंह गोगा ने बताया कि एक सप्ताह से अयोध्या के लिए जाने को लोग किराया पूछने आ रहे हैं। हर निजी बस ऑपरेटरों पर रोज औसत 20-30 लोग निजी बस से अयोध्या जाने के लिए किराया पूछने आ रहे हैं। जिन्हेें बता रहे हैं कि सामान्य व स्लीपर क्लास बस से अयोध्या आने-जाने को प्रति यात्री दो हजार रुपये किराया लिया जाएगा। अगर कोई पूरी बस बुक कर जाना चाहता है तो सामान्य बस का 1.10 लाख व स्लीपर बस 1.20 लाख रुपये किराया है। सामान्य बस 52 से 56 सीटर और स्लीपर बस में 70 सवारी आ सकती है।
विज्ञापन

हर दिन दो से तीन बुकिंग, 30 से 50 टैक्सी जाने की उम्मीद-
टैक्सी चालक विक्की मेहरा, राजेंद्र व सन्नी ने बताया कि हफ्तेभर में अयोध्या के लिए हर दिन दो से तीन बुकिंग आई है, जिसमें कारों सहित कैब, ट्रैवलर की भी शामिल है। काफी लोग तो किराया पूछ कुछ दिन में बुकिंग करने की कहकर जा रहे हैं। उम्मीद है कि जिले में अकेले शहरी क्षेत्र से 30 से 50 टैक्सी अयोध्या के लिए जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या जाने का युवाओं की टोली तैयार-
गोसंवर्धन न्याय के नगर संयोजक दीक्षित शर्मा ने कहा कि भले निजी बस या टैक्सी महंगा साधन है, पर अयोध्या में श्रीराम मंदिर और उसमें प्राण प्रतिष्ठा समारोह का साक्षी बनना हर किसी के लिए जीवन का सबसे बड़ा क्षण है, इसलिए उनकी युवा साथियों की टोली अयोध्या जाने की तैयारी में है। भगवान श्रीराम की कृपा से जरूर यह सौभाग्य मिलेगा।

पूरी टीम बनेगी समारोह का हिस्सा-
उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी प्रधान एवं यमुना बनाओ समिति से जुड़े संजय मित्तल ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर दर्शन व उसमें 22 जनवरी के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। प्रयास कर रहे हैं कि अपनी पूरी टीम के साथ समारोह का हिस्सा बनें। इसके लिए बैठक कर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


प्रभु इच्छा रही तो बनेंगे समारोह का हिस्सा
आदिबद्री महंत विनय स्वरूप ने कहा कि अयोध्या में बने भगवान श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का प्रयास है। इसके लिए तैयारी कर रहे हैं। प्रभु इच्छा रही तो जरूर समारोह का हिस्सा बनेंगे। क्योंकि यह जीवन का सबसे अमूल्य क्षण होगा। अन्य लोगों से भी आह्वान है कि इस दिन दिवाली की तरह दीप जलाएं और खुशियां मनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed