फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Quality Marking Center will be refurbished in Yamunanagar

यमुनानगर: बहुरेंगे क्वालिटी मार्किंग सेंटर के दिन, चमकेगा बर्तन उद्योग, फाइनल हुई ड्राइंग

Tue, 14 Jun 2022 11:03 PM IST
भूपेंद्र सिंह राजेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
राजेश कुमार, संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 14 Jun 2022 11:03 PM IST
सार

जगाधरी बस स्टैंड के सामने स्थित इस सेंटर की ड्राइंग फाइनल हो गई है। बर्तन व्यापारियों को डाई व अन्य कार्यों के लिए दूसरे राज्यों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। 50 साल पुराना यह सेंटर दो दशक से बंद पड़ा है।

विज्ञापन
Quality Marking Center will be refurbished in Yamunanagar
जगाधरी बस स्टैंड के सामने बना क्वालिटी मार्किंग सेंटर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के यमुनानगर में जगाधरी बस स्टैंड के सामने स्थित 50 साल पुराने क्वालिटी मार्किंग सेंटर के दिन बहुरने वाले हैं। जल्द ही दो दशक से बंद पड़े इस मार्किंग सेंटर में लगी करोड़ों की मशीनों से न केवल धूल हटेगी बल्कि इस सेंटर का चार मंजिला नया भवन भी बनेगा। सेंटर में लगने वाली अत्याधुनिक मशीनें देशभर में मशहूर जगाधरी की बर्तन नगरी में नई चमक लाने का काम करेंगी।

विज्ञापन


इस सेंटर के भवन की ड्राइंग में जो पेंच फंसा हुआ था उसे दूर कर इसे लगभग फाइनल कर दिया है। दो माह बाद इसके आगे की कार्रवाई शुरू होगी। बनने के बाद यह सेंटर जगाधरी के बर्तन उद्योग को नयी दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएगा।  जिन छोटे-छोटे कार्यों के लिए यहां के बर्तन व्यापारियों को पंजाब, चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश जाना पड़ता है, इसके बनने के बाद ये सुविधाएं उन्हें अपने शहर में ही मिलेंगी। संवाद 
विज्ञापन


सेंटर की लागत आएगी 27 करोड़ रुपये
क्वालिटी मार्किंग सेंटर के निर्माणाधीन भवन व मशीनों पर कुल 27 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इनमें से 15 करोड़ रुपये भवन पर व 12 करोड़ रुपये आधुनिक मशीनें लगाने पर खर्च होंगे। दरअसल सेंटर की ड्राइंग में पेंच फंसने से इसके निर्माण में देरी हुई। जिस कंपनी को भवन का नक्शा बनाने की जिम्मेदारी दी थी उसने गुरुग्राम के मार्किंग सेंटर से मिलता जुलता नक्शा ही बना दिया था। जबकि जगाधरी में जहां पर पहले से क्वालिटी सेंटर बना है उसकी भौगोलिक परिस्थितियां कुछ और हैं। इसलिए इसकी ड्राइंग में बदलाव किया गया। अब सात की जगह चार मंजिला भवन बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिफ्ट की जगह बनेगा रैंप
पहली ड्राइंग में अधिकारियों ने लिफ्ट का प्रावधान किया था, परंतु 50 टन वजन की मशीनरी को लिफ्ट से इतनी ऊंचाई पर ले जाना आसान नहीं था। इसलिए अब इसमें लिफ्ट की जगह रैंप फाइनल किया गया है। इसमें यह भी बदलाव किया गया है कि भारी मशीनरी को ग्राउंड फ्लोर पर लगाया जाएगा। क्योंकि भारी भरकम मशीनें चलने से जो कंपन होगी उससे भवन को किसी तरह का नुकसान न हो। क्वालिटी मार्किंग सेंटर के अधिकारियों ने नगर निगम से इसका नक्शा पास करवा करवाना है। 

यहीं पर बनेगी बर्तनों की डाई 
जगाधरी में मेटल की 1200 से अधिक यूनिट हैं। जगाधरी बस स्टैंड के सामने करीब ढाई एकड़ में स्थित करीब 50 साल पुराना क्वालिटी मार्किंग सेंटर दो दशक से बंद पड़ा है। जगाधरी की बर्तन नगरी को देखते हुए इसे यहां खोला गया था। इसमें करोड़ों रुपये की मशीनें लगी हैं। इसमें बर्तनों की डाई बनाने से लेकर उद्योग से संबंधित अन्य काम होते थे। इनमें लगी मशीनों से यह तक पता चल सकता है कि बर्तन में कितनी तरह की धातुओं का इस्तेमाल कितनी मात्रा में हुआ है। इसमें टूल रूम स्थापित होने से आइटीआइ पास युवा इसमें प्रशिक्षण ले सकेंगे। 

नए डिजाइन बनाने में मदद मिलेगी
दी जगाधरी मेटल मैन्युफेक्चर्स एंड स्पलायर्स एसोसिएशन के महासचिव सुंदर लाल बतरा का कहना है कि यह दुख की बात है कि जिस बर्तन नगरी से यमुनानगर की देशभर में पहचान है वहीं पर क्वालिटी मार्किंग सेंटर बंद पड़ा है। इसे आधुनिक बनाने की मांग उन्होंने शिक्षा मंत्री व सीएम से की थी। यदि इसमें आधुनिक मशीनें लगती है बर्तन उद्योग रफ्तार पकड़ेगा। इसमें तैयार होने वाली डाई से नए डिजाइन के बर्तन बनेंगे जो अच्छी कीमत पर बिकेंगे।


फाइनल हो चुकी है ड्राइंग
पीडब्ल्यूडी के एसडीओ विनोद कुमार ने बताया कि क्वालिटी मार्किंग सेंटर की ड्राइंग फाइनल हो चुकी है। 15 करोड़ रुपये से इसका भवन बनेगा। इसमें लिफ्ट की जगह अब रैंप बनेगा जिससे मशीन को ऊपर ले जाया जाएगा। वहीं अब यह सात की जगह चार मंजिल तक ही बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed