फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Purse snatched from young man on the pretext of asking the address of the hospital

Yamuna Nagar News: अस्पताल का पता पूछने के बहाने युवक से छीना पर्स

Mon, 11 Dec 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 11 Dec 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Purse snatched from young man on the pretext of asking the address of the hospital
जगाधरी। अस्पताल का पता पूछने के बहाने बाइक सवार युवकों ने एक मानसिक रूप से बीमारी युवक को बिठा लिया। आरोपी उसे कुछ दूरी तक ले गए उसके बाद उन्होंने उसका पर्स निकाल लिया। पर्स में 15 हजार रुपये के अलावा कुछ दस्तावेज भी थे। अर्जुन नगर पुलिस ने पंचकूला के गांव रतेवाली निवासी अमरजीत कौर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शिकायत में अमरजीत कौर ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है। वह जगाधरी में डॉक्टर नवनीत जैन से उसका इलाज करा रहे हैं। शनिवार को वे दवा दिलाने के लिए जगाधरी आए थे। वे डिंपल सिनेमा के पास गली में चाय पीने के लिए चली गईं। तभी बाइक पर दो युवक आए और उससे किसी अस्पताल के बारे में पता करने लगे। उन्होंने उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया और कहने लगे कि उन्हें अस्पताल बता दो कहां पर है। इसी दौरान आरोपियों ने उसके बेटे का पर्स निकाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed