{"_id":"6444468ac1565da88b065df5","slug":"purse-snatched-from-woman-near-gurdwara-sahib-yamuna-nagar-news-c-18-1-98805-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा साहिब के पास महिला से छीना पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: गुरुद्वारा साहिब के पास महिला से छीना पर्स
Sun, 23 Apr 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 23 Apr 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। संतपुरा गुरुद्वारा के पास बाइक सवार आरोपी सौंधी रोहल्ला निवासी सुमन गुलाटी के हाथ से पर्स छीन ले गया। पर्स में मोबाइल फोन, नकदी व अन्य दस्तावेज थे। वारदात के समय महिला पड़ोसन के साथ माथा टेकने संतपुरा गुरुद्वारा आई थी। पुलिस ने बाइक सवार अज्ञात आरोपी क खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सौंधी मोहल्ला निवासी सुमन गुलाटी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार को वह अपनी पड़ोसन सर्वजीत कौर के साथ उसकी स्कूटी पर संतपुरा गुरुद्वारा आई थी। स्कूटी सर्वजीत कौर चला रही थी। वह पीछे बैठी थी। मॉडल टाउन में संतपुरा गुरुद्वारा के पास पहुंचकर स्कूटी खड़ी करने लगी। इस दौरान पीछे से अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर आया। वह कुछ समझ पाती बाइक सवार उसके हाथ से उसका पर्स छीन कर फरार हो गया।
उसने शोर मचाया और आरोपी का पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भाग निकला। उसके पर्स में उसका मोबाइल, 1500 रुपये, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पैन कार्ड व अन्य सामान था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। जांच अधिकारी वेदपाल का कहना है कि मामले में अज्ञात युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।