फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Purchasing started in the market...

Yamuna Nagar News: मांगों को लेकर गरजे गुरु जी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Purchasing started in the market...
यमुनानगर। सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों के विरोध में हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के आह्वान पर अध्यापकों का 154वें दिन भी लघु सचिवालय जगाधरी मंडी गेट पर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन जारी रहा।
विज्ञापन

जिला प्रधान संजय कांबोज ने बताया कि सोमवार को जिला करनाल के खंड इंद्री से खंड प्रधान बलराज चहल, सचिव धर्मवीर लाठवाल, पूर्व प्रधान मान सिंह चंदेल, रणजीत रोजिया व देवेंद्र देवा क्रमिक अनशन पर बैठे। अध्यापक नेता राकेश धनखड़, जगपाल सिंह, राकेश कुमार, वीरेंद्र कुमार ने मालाएं पहनाकर उन्हें अनशन पर बिठाया। उन्होंने कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में कर्मचारियों, अध्यापकों की मांगों की अनदेखी की है। सरकार का विभागों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। हर विभाग में कर्मचारियों के पद हज़ारों की संख्या में खाली पड़े हैं। शिक्षा और शिक्षकों की मांगों के प्रति भी सरकार का रवैया संवेदनहीन है। शिक्षा से जुड़ी मांगों को लेकर अध्यापक संघ पिछले पांच महीने से क्रमिक अनशन चल रहा है, परंतु सरकार का मांगों को हल करने पर कोई ध्यान नहीं है। उनकी मांग हैं कि सभी खाली पड़े शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक पदों को नियमित भर्ती से भरा जाए। अतिथि अध्यापकों, कौशल रोजगार में लगे शिक्षकों, कंप्यूटर टीचर को पक्का किया जाए और तब तक समान काम समान वेतन व अन्य सभी सुविधाएं दी जाए। 2017 में लगे जेबीटी अध्यापकों को स्थाई जिले दिए जाएं, जेबीटी अंतर जिला व सामान्य तबादले व्यावहारिक रेशनेलाइजेशन करते हुए किए जाए, सभी वर्गों की पदोन्नति की जाए, एसीपी के लंबित मामलों को निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed