{"_id":"67f19b5e50372405fa0a5ea1","slug":"purchase-could-not-be-done-due-to-excess-moisture-in-wheat-yamuna-nagar-news-c-245-1-kht1001-130184-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: गेहूं में नमी अधिक होने के कारण नहीं हो पाई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: गेहूं में नमी अधिक होने के कारण नहीं हो पाई खरीद
Sun, 06 Apr 2025 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 06 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जिले में शनिवार को शहर की नई अनाज मंडी में गेहूं की फसल पहुंच गई लेकिन नमी अधिक होने पर खरीद नहीं हुई। खरीद एजेंसियों के मुताबिक मंडी में पहुंची गेहूं की फसल में 17 प्रतिशत तक की नमी रही। इस कारण ही इसकी सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार पिछले चार दिन से अनाज मंडियों में गेहूं की फसल नहीं पहुंची थी। सरकार के आदेशों के तहत एक अप्रैल से गेहूं खरीद का कार्य निर्धारित किया गया था। वहीं, खेतों में हाथ से कटाई दो दिन पहले ही शुरू हो चुकी है। इस बार सरकार ने 2425 रुपये दाम निर्धारित किया है। अब गेहूं की आवक होने के बाद अगले दो से तीन दिन तक गेहूं की खरीद होने की संभावना है। अभी तक गेहूं की खरीद शुरू नहीं होने का सबसे बड़ा कारण मंडी में लाए जा रहे अनाज में नमी की मात्रा अधिक होना है। जिले में गेहूं की खरीद के लिए पांच मंडियां व 39 खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर गेहूं खरीद का कार्य वेयर हाउस, हैफेड व खाद्य एवं आपूर्ति एजेंसियां करेंगी। इनके लिए अलग-अलग दिन भी निर्धारित किए गए हैं। मार्केट कमेटी कैथल के सचिव नरेंद्र ढुल ने बताया कि किसानों, मजदूरों और आढ़तियों के लिए मंडी में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। बिजली, पानी, शौचालय, साफ-सफाई, सीवरेज और अन्य सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मंडी में अटल कैंटीन शुरू की गई है, जहां किसानों और मजदूरों को उचित दामों पर भोजन उपलब्ध कराया गया है।