फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Punjab started bus service for Haryana, people will get relief

पंजाब ने शुरू की हरियाणा के लिए बस सेवा, लोगों को मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab started bus service for Haryana, people will get relief
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर का प्रभाव कम होने पर जन सेवाएं धीरे-धीरे बहाल होती जा रही हैं। रोडवेज की ओर से लोगों को सुविधा देने के लिए अधिकांश रूटों पर बसें चला दी गई हैं, लेकिन पंजाब के लिए अभी तक सेवा नहीं शुरू हो पाई है, जिससे यात्रियों को केवल ट्रेन व निजी वाहनों का ही सहारा है। ऐसे में अब पंजाब के अमृतसर डिपो की दो बसें यमुनानगर आने से यहां के यात्रियों को राहत मिली है। यात्रियों को अब यमुनानगर डिपो से भी पंजाब के लिए बसें शुरू होने का इंतजार है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के बाद से अब तक पंजाब के लिए रोडवेज सेवा शुरू नहीं की गई थी, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को पंजाब जाने के लिए चंडीगढ़ या अंबाला जाना पड़ता था, जहां से उन्हें पंजाब के लिए बस मिलती थी। ऐसे में लोगों को अतिरिक्त धन तो खर्च करना पड़ता था, वहीं समय भी ज्यादा लगता था। दूसरे बस बदलने की परेशानी अलग से होती थी। लेकिन अब पंजाब रोडवेज की दो बसें यमुनानगर आ रही हैं, जो अमृतसर डिपो की हैं। इनके यहां पहुंचने का समय साढ़े 12 और ढाई बजे है। इन बसों से राजपुरा, सरहिंद, मंडी गोविंदगढ़, लुधियाना, फगवाड़ा, फिल्लौर, जालंधर, ब्यास और अमृतसर जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन
अभी नियमित रूप से पंजाब बस सेवा बहाल नहीं हुई है। ट्रायल बेस पर दो बसें आ रही हैं, जो निर्धारित समय से अमूमन देरी से पहुंच रही हैं। कोरोना संक्रमण की स्थिति के मुताबिक रोडवेज की सेवा भी जल्द ही बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मायाराम, डीआई, रोडवेज यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed