{"_id":"47dbeb97832e8552c4252f41f08a7762","slug":"pulse-polio-campaign-seeks-cooperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्स पोलियो अभियान के लिए मांगा सहयोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्स पोलियो अभियान के लिए मांगा सहयोग
यमुनानगर
Updated Fri, 10 Jan 2014 04:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स की बैठक
विज्ञापन
जिला सचिवालय के सभागार में की गई। उपायुक्त ने बताया कि सभी के सहयोग से
हम पोलियो मुक्त करने में सफलता पा रहे हैं इसी प्रकार का सहयोग आने वाले
पल्स पोलियो अभियान में देखना चाहते हैं।
इस बैठक में पोलियो उन्मूलन पल्स पोलियो अभियान, टीकाकरण कवरेज, मातृत्व मृत्यु दर व बाल मृत्यु दर पर चर्चा की। सिविल सर्जन एमआर पासी ने बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न बीमारियों से बचाने एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। उन्होंने जिला की एएनएम, आशा वर्कर व आंगनबाड़ी वर्कर मिलकर कार्य करें, जिससे पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाया जा सके।
सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एसएमओ मॉनीटरिंग करें। उन्होंने सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारियों को आदेश दिए कि पानी की पाइप लीकेज को चेक करें और पानी को व्यर्थ न बहने दें, इसके लिए जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता से संपर्क कर पानी की लीकेज को बंद करवाएं। इस अवसर पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. समिंद्र कौर ने मातृत्व दर व शिशु मृत्यु दर के बारे में बताया कि हरियाणा में यह दर पड़ोसी राज्यों से कम है।
उन्होंने विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी विभागों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की और आने वाले विशेष टीकाकरण सप्ताह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह अभियान 13 जनवरी से 31 मार्च तक चलाया जाएगा। उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ द्वारा इस कार्यक्रम के अवलोकन के लिए 21 फरवरी को अधिकारियों की बैठक होनी सुनिश्चित की गई है।
बैठक में जगाधरी के उपमंडलाधीश डॉ. आदित्य दहिया, बिलासपुर की उपमंडलाधीश पूजा चावरिया, नगराधीश सतबीर सिंह मान, जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रेम सिंह, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी केके जैन, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी जगराम मान, जिला सूचना अधिकारी रमेश गुप्ता, बीडीपीओ बिलासपुर जोगेश कुमार मौजूद रहे।