फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   public meeting

स्पीकर ने जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

Fri, 05 Feb 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष चौधरी कंवरपाल ने गुरुवार को छछरौली के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लोगों ने बुढ़ापा पेंशन, पक्का मकान बनवाने, बीपीएल कार्ड बनवाने, गलियां-नालियां बनवाने, सड़क, पेयजल, बिजली आदि से संबंधित समस्याएं रखीं। इसके लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान मेघुवाला, हाफिजपुर व ताजेवाला गांवों के लोगों ने प्राइवेट बसों को नियमित रूप से व समय पर चलाने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर कंवरपाल ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि वह लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए तुरंत समाधान करें। उन्होंने हरियाणा राज्य परिवहन यमुनानगर के महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि महिलाओं के लिए की सुविधा के लिए बस खिजराबाद से छछरौली होते हुए यमुनानगर के लिए बस सेवा शुरू करें। इसी प्रकार कुटीपुर के जगपाल ने बुढ़ापा पेंशन, शहजादवाला निवासी सोना ने विधवा पेंशन आदि मांगे रखीं, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर हरियाणा राज्य परिवहन यमुनानगर के महाप्रबंधक अश्वनी डोगरा, छछरौली के तहसीलदार टीआर गौतम, पब्लिक हेल्थ के एसडीओ प्रमोद गुप्ता, बिजली विभाग के एसडीओ पंकज देसवाल, एसएचओ शीशपाल वालिया, जिला समाज कल्याण विभाग के शिवराज, कपिल मुनीष गर्ग, ओमप्रकाश अरोड़ा, बलिहार सिंह विर्क, तेजपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed