{"_id":"6b00bd2ef21b92f7b702ad30","slug":"provided-information-on-protection-against-the-spread-of-diseases-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-166438-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बीमारियों के संक्रमण से बचाव की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बीमारियों के संक्रमण से बचाव की दी जानकारी
Sat, 21 Nov 2026 03:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 21 Nov 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय के प्रशिक्षण हॉल में एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह और सांस कार्यक्रम के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य कर्मियों को एंटीबायोटिक दवाओं के सही इस्तेमाल और बीमारियों के संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का नेतृत्व कार्यवाहक सिविल सर्जन डॉ. दिव्या मंगला ने किया।
उन्होंने कहा कि एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस आज विश्वभर में गंभीर जनस्वास्थ्य चुनौती बन चुका है। एंटीबायोटिक दवाओं का अनावश्यक और गलत इस्तेमाल भविष्य में सामान्य संक्रमणों का उपचार भी मुश्किल बना सकता है। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर की सलाह के एंटीबायोटिक दवाएं नहीं लेनी चाहिए। सामान्य जुकाम, खांसी और फ्लू जैसे वायरल संक्रमण में एंटीबायोटिक प्रभावी नहीं होतीं। डॉक्टरों को भी दवाएं उचित खुराक और निर्धारित अवधि के लिए ही लिखनी चाहिए।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. चारु कालरा ने बताया कि एएमआर की स्थिति में बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्मजीव दवाओं के प्रति प्रतिरोध विकसित कर लेते हैं, जिससे संक्रमण का इलाज कठिन हो जाता है। इसके प्रमुख कारण बिना सलाह दवा लेना, गलत खुराक और उपचार की निर्धारित अवधि का पालन नहीं करना हैं। वहीं, डॉ. विजय परमार, डॉ. पुनीत कालरा और डॉ. सपना ने सांस कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य बच्चों में निमोनिया से होने वाली बीमारी और मृत्यु दर को कम करना है। इस दौरान डॉ. विपुल गोयल सहित चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। संवाद