{"_id":"630538cf856d0c420a1f4bad","slug":"protested-against-the-closure-of-the-school-yamuna-nagar-news-knl118757894","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल बंद करने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
ठसका खादर स्कूल के गेट पर प्रदर्शन करते आप कार्यकर्ता।
- फोटो : Yamuna Nagar
रादौर। विद्यार्थियों की कम संख्या बताकर स्कूल बंद करने का विरोध जारी है। क्षेत्र के गांव सिली कलां और ठसका खादर का स्कूल बंद करने के विरोध में ग्रामीणों ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान आप कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्कूलों के गेटों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं सरकार से बंद स्कूल दोबारा खोले की मांग की। इस दौरान निवर्तमान ब्लॉक प्रधान रूपेश पलाका, रणधीर चौधरी, शिवकुमार शास्त्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के सरकारी स्कूल बंद कर गरीब बच्चों का भविष्य अंधकार में डाल रही है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम आदमी पार्टी इसका पुरजोर विरोध करेगी। इसे लेकर पार्टी सड़कों पर उतरेगी।
उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार है, जहां सरकारी विद्यालयों में बच्चों को निजी स्कूलों के भी बेहतर शिक्षा दी जा रही है। वहीं प्रदेश में सरकारी स्कूल बंद किए जा रहे हैं। सरकार शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। इस दौरान नरेश लाल कांबोज, रायसिंह, कर्मवीर बुट्टर, धर्मपाल सुडल, इंद्राज पाल मथाना, जगमाल खुब्बड़, राजपाल, बलवंत सिंह, राजेश कांबोज, बिंद्र दौलतपुर, जियालाल, सतपाल कांबोज, शमशेर बुबका, साहिल जोगी, हाकम सैनी आदि मौजूद रहे।