{"_id":"6757408d2100f4c14103a749","slug":"protested-against-atrocities-in-bangladesh-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-129641-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बांग्लादेश में अत्याचार का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बांग्लादेश में अत्याचार का किया विरोध
Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में हिंदू संगठनों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार सेमामले में सख्त कदम उठाने की मांग की है। उनका कहना है कि सरकार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रही हिंसा के मामले के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए। साथ ही इस्कॉन मंदिर के पूज्य संत चिन्मय कृष्ण दास को रिहा कराया जाए।
विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता लघु सचिवालय के सामने जगाधरी अनाज मंडी में एकत्र हुए। वक्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यक वर्ग खासतौर पर हिंदुओं पर अत्याचार किया जा रहा है। धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। महिलाओं के साथ बलात्कार, लूट और उनकी हत्याएं हो रही हैं, उनके साथ हो रहे दुर्व्यवहार से मानवता कांप उठती है। हिंदुओं की संपत्तियों पर कब्जा किया जा रहा है।
उनकी मांग है कि इस तरह की हिंसा पर केंद्र सरकार को भी एक्शन लेना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने तुरंत ही इस मामले में सख्ती से कदम उठाते हुए बांग्लादेश पर दबाव बनाना चाहिए। साथ ही संयुक्त राष्ट्र संघ में भी इस मामले को प्रमुखता से उठाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बांग्लादेश पर कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
इसके बाद कार्यकर्ता बड़ी संख्या में डीसी ऑफिस पहुंचे। जहां पर उन्होंने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसपी राजीव देसवाल को सौंपा। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में फोर्स भी तैनात की गई थी। आजाद आश्रम स्वामी महेश्वरानंद, स्वामी ब्रह्मानंद, आरएसएस से सेवा राम, हरेंद्र, रामेश, विश्व हिंदू परिषद से आकाश राणा, अशोक, जयप्रकाश, रविश, हिंदू जागरण मंच से दिनेश चौहान भारतीय मजदूर संघ से विजय कुमार, आशीष धीमान, अधिवक्ता परिषद से रितेश गोयल, विनोद कुमार, उद्योग व्यापार मंडल से संजय मित्तल और महेंद्र मित्तल, क्रीड़ा भारती से उमेश कुमार, इंकलाब मंदिर से दिव्य पुरुष दास, भारतीय किसान संघ से शमशेर, अनिल कुमार, रणवीर सिंह आदि मौजूद रहे।