फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest on 5th against summer camp

Yamuna Nagar News: समर कैंप के विरोध में 5 को प्रदर्शन

Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 03 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Protest on 5th against summer camp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ एवं स्कूल टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने छुट्टियों में प्रशिक्षण और भाषा शिक्षण समर कैंप का विरोध किया है। इसके विरोध में संघ ने 5 जून को निदेशालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके चलते सोमवार को संघ की ओर से प्रदर्शन का उपजिला शिक्षा अधिकारी सुनीता त्यागी को शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा।
क्षकों का प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंच। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे जिला प्रधान संजय कांबोज ने कहा कि संगठन केवल शिक्षक और शिक्षा व्यवस्था के हित में विभाग के आदेशों का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों के अवकाश कर रखे हैं। दूसरी ओर बच्चों के भाषा शिक्षा के नाम पर दो से आठ जून तक शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रचंड गर्मी में बच्चों को स्कूल बुलाना उनके स्वास्थ्य से खिलवाड़ करना है। इसी तरह प्राथमिक शिक्षकों के लिए पांच दिन का प्रशिक्षण शिविर निपुण हरियाणा मिशन के एफएलएन के तहत करवाया जाना है।
विज्ञापन

संघ स्पष्ट करता है कि सेवाकालीन प्रशिक्षण शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, नवाचार लाने और शिक्षण कौशल को विकसित करने के लिए आवश्यक है। किंतु वर्तमान में जो प्रशिक्षण कार्यक्रम छुट्टियों में किए जा रहे हैं, वे सिर्फ बजट की औपचारिकता और उपस्थिति की खानापूर्ति तक सीमित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी प्रमुख मांग है कि शिक्षा विभाग को नॉन-वेकेशन विभाग घोषित किया जाए। दूसरा यदि छुट्टियों में प्रशिक्षण शिविर लगाया जाता है, तो उसके बदले प्रतिपूरक अवकाश व अर्जित अवकाश नियमों के अनुसार दिया जाए। इसके विरोध में संघ पांच जून को पंचकूला में निदेशालय कार्यालय में प्रदर्शन करेगा। इस दौरान शशिभूषण, प्रीतम बालियान, रामनरेश, गोबिंद सिंह भाटिया, राकेश कुमार, अनुज गर्ग आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed