{"_id":"0faa2a980f4e09177da67af52bf03e77","slug":"protest-of-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी मन की बात करते हैं, हक की बात नहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी मन की बात करते हैं, हक की बात नहीं
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Sun, 27 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार के खिलाफ आम आदमी पार्टी से जुड़े जिले के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सड़क पर उतर कर रोष- प्रदर्शन किया। एनएच-73ए (चंडीगढ़-रुड़की) के किनारे मंडी गेट पर कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी व वित्तमंत्री अरुण जेटली का पुतला फूंका। बाद में लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर डीआरओ सतीश भारद्वाज को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया।
शनिवार सुबह करीब ग्यारह बजे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जगाधरी अनाज मंडी गेट पर एकत्रित हुए। यहां वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. राजेश सैनी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इसमें डॉ. राजेश सैनी ने कहा कि वित मंत्री ने करोड़ों का घोटाला किया है।
जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जो देश को कहते हैं कि मैं भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ रहा हूं, वह बड़े भ्रष्टाचारी को गले लगाए हुए हैं और उससे इस्तीफा नहीं ले रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के कई मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उधर, किसान कर्ज में डूब रहा है और आम आदमी का जीना दुर्भर हो गया है। इसके बावजूद प्रधानमंत्री विदेशों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी मन की बात करते हैं, लेकिन जनता के हक की कोई बात नहीं करते। उन्होंने कहा कि पहले काग्रेंस की सरकार थी, तब भी भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था और अब बीजेपी सरकार है, इसमें भी यही हालात हैं।
विज्ञापन
जनता द्वारा चुनाव में जिस व्यक्ति को नकारा गया है, उसे सरकार ने इतने बड़े ओहदे पर बैठाया क्यों गया, जो देश के हित में कभी भी नहीं रहा है। इस मौके पर योगेश सेठी, इंद्रजीत सिंह, अनिल प्रजापति, चेतन, सूरजभान, राजिंद्र भोला, बाल किशन सैनी, रामेश्वर, सुरेंद्र धीमान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।