{"_id":"020fee4e0cbc91842909a0e54bdbd1a3","slug":"protest-hindi-news-52","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस सर्विस कम होने पर बिफरे विद्यार्थियों ने रोडवेज बस रोक किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस सर्विस कम होने पर बिफरे विद्यार्थियों ने रोडवेज बस रोक किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला/यमुनानगर
Updated Wed, 10 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादीपुर-जठलाना रोड पर बस सर्विस कम होने पर मंगलवार को क्षेत्र के विद्यार्थी बिफर पड़े। विद्यार्थियों ने जठलाना बस स्टॉप पर रोडवेज बसों को रोककर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एक रोडवेज बस को आधे घंटे तक रोके रखा। इसकी सूचना मिलने पर जठलाना पुलिस ने मौके पर आकर विद्यार्थियों को समझा-बुझा कर बस को रवाना किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय में आकर प्रदर्शन किया और डीसी डॉ. एसएस फुलिया को ज्ञापन देकर रूट पर बस सर्विस बढ़ाने की मांग की।
डीसी ने उन्हें मार्ग पर जल्द ही बस सर्विस बढ़ाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे रूट पर एक भी बस को चलने नहीं देंगे।
शादीपुर-जठलाना रूट के दर्जनों विद्यार्थी कॉलेज जाने के लिए मंगलवार सुबह गांव जठलाना के बस स्टॉप पर एकत्रित हुए। सुबह आठ बजे से बसों के इंतजार कर रहे विद्यार्थियों का गुस्सा दो घंटे बाद आई बस को देखकर फूट पड़ा। करीब दस बजे बस आने पर सभी विद्यार्थी बस के आगे बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस दौरान विद्यार्थियों ने अन्य वाहनों को जाने दिया।
विज्ञापन
कुछ मौजिज लोगों ने विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन विद्यार्थी नहीं मानें । इसके बाद जठलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया कि यहां जाम लगाने से कोई फायदा नहीं। रोडवेज जीएम व डीसी को जाकर शिकायत दो। इसके बाद विद्यार्थी उसी बस में सवार होकर यमुनानगर बस स्टैंड पर पहुंचे और रोडवेज जीएम को शिकायत देने गए। जीएम के नहीं मिलने पर विद्यार्थी लघु सचिवालय आए और यहां रोडवेज व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने डीसी डॉ. एसएस फुलिया को ज्ञापन दिया।
विद्यार्थियों ने डीसी से रूट पर रोडवेज की 10 बस लगाए जाने की मांग की। डीसी ने रोडवेज जीएम से बातचीत कर जल्द ही रूट पर छह बसें लगाकर हर आधे घंटे के अंतराल में बस चलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद विद्यार्थी शांत हुए। वहीं विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द रूट पर बस सर्विस नहीं बढ़ाई गई तो वे रूट पर कोई भी बस चलने नहीं देंगे।
नहीं सुनते जीएम :
विद्यार्थी अब्दुल खान, अंजली, रितु, विशाखा, विशाल, मनप्रीत सिंह, विजय व बंटी आदि ने बताया कि लगभग छह माह पूर्व रूट पर प्राइवेट बसें लगी हुई थी। लेकिन इसके बाद रोडवेज सर्विस शुरू कर दी गई। उस समय उन्होंने रोडवेज जीएम से मुलाकात कर रूट पर बस सर्विस कम होने के कारण आ रही दिक्कतों के बारे में अवगत कराया था। तब रोडवेज जीएम ने उन्हें आश्वासन दिया था कि हर आधे घंटे बाद रूट पर रोडवेज बस चलेगी। उन्हें बसों की ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा। लेकिन रूट पर बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई। इस बारे में विद्यार्थी सोमवार को रोडवेज जीएम से फिर मिले थे।
लेक्चर हो रहे मिस, कैसें देंगे परीक्षाएं :
विद्यार्थी सागर, मोहित, विजय, विशाल, गौरव, संदीप, मनीष, रोहित ने बताया कि कॉलेज में सुबह साढ़े आठ बजे अब ईवीएस का लेक्चर होता है। उसके बाद अन्य लेक्चर होते हैं। परीक्षाएं नजदीक हैं, लेकिन रूट पर बस सर्विस कम होने से उनके लेक्चर मिस हो रहे हैं। बस पास होने के बावजूद उन्हें मजबूरन किराया खर्च ऑटों में आना-जाना पड़ता है और लेट हो जाते है। ऐसे में उनके लेक्चर शॉर्ट हो रहे हैं।
ढाई हजार से अधिक विद्यार्थी आते हैं रोजाना
रूट पर गांव गढ़ी बीरबल, चोरा चोरी, लभकरी, चौगांवा, गुमथला, संधाली, लालछप्पर, माडल टाउन करेहड़ा, बरेहड़ी, ढिक्का, उन्हेड़ी, लक्सीबांस, जठलाना, बरसान, मंधार, शादीपुर, करेड़ा खुर्द, टोडापुर, शादीपुर आदि गांवों से ढाई हजार से अधिक विद्यार्थी रोजाना शहर के विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थाओं व स्कूलों में पढ़ने के लिए आते हैं। बस सर्विस कम होने पर विद्यार्थियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नहीं दे पाई परीक्षा :
जठलाना निवासी ऋतू ने बताया कि उसका सोमवार को चंडीगढ़ में रेलवे की परीक्षा थी। जिसे देने के लिए वह सुबह सात बजे गांव के बस स्टॉप पर पहुंच गई। लेकिन बस नहीं आने से वह काफी लेट हो गई। जब वह चंडीगढ़ पहुंची तो परीक्षा शुरू हुए एक घंटे से ऊपर हो गया था। जिसके चलते वे परीक्षा नहीं दे पाई।
वर्जन :::::
जठलाना रूट पर एक घंटे के बाद बस की सर्विस है। स्कूल व कॉलेज के विद्यार्थियों को दिक्कत न हो इसके लिए स्कूल व कॉलेज लगने के समय और छुट्टी के समय हर आधे घंटे के अंतराल पर बस सर्विस शुरू कर दी जाएगी। विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
- अश्वनी डोगरा, जीएम, हरियाणा रोडवेज, डिपो यमुनानगर।