{"_id":"66aff737576d2f6ff009af34","slug":"protest-held-over-non-construction-of-temporary-bridge-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-123228-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अस्थाई पुल नहीं बनने पर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अस्थाई पुल नहीं बनने पर किया रोष प्रदर्शन
Mon, 05 Aug 2024 03:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। लक्सीबांस गांव में आवर्धन नहर पर अस्थाई पुल बनने की मांग पूरी न होने पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मांग पूरी के लिए गांव के लोग सिंचाई विभाग के अधिकारियों से मिले।
ग्रामीण लख्मी चंद, अशोक नंबरदार, प्यारेलाल, श्रवण कुमार, जयकुमार, सुशील कुमार, राजेश कुमार, विनोद कुमार पंच, नवीन कुमार, नीटू, नरेश कुमार, धर्मपाल ने बताया कि गांव की 85 प्रतिशत खेती की जमीन नहर के पार है। इस कारण से ग्रामीण खेतों में नही जा सकते और न ही पशुओं के लिए चारा आ सकता है। इससे ग्रामीण परेशान है।
ग्रामीण सिंचाई विभाग के एक्सईएन से मिले, जिससे समस्या का कोई अस्थाई समाधान हो। आरोप है कि एक्सईएन ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया। इसी प्रकार की समस्या शेरगढ़ गांव की थी। वहां पर विभाग की ओर से नहर में पाइप दबवाए गए। इसी प्रकार सिंचाई विभाग के अधिकारी लक्सीबांस गांव में भी अस्थाई तौर पर समस्या का समाधान जल्द कराए।