फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Protest, HBVN, Privatization, Yamunanagar, haryana

सब डिवीजनों के निजीकरण के विरोध में गरजे बिजली कर्मी

Tue, 12 Apr 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Tue, 12 Apr 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Protest, HBVN, Privatization, Yamunanagar, haryana
बिजली कमीऱ् का ‌विरोध - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
यमुनानगर। उत्तरी व दक्षिणी हरियाणा में बिजली निगम की 23 सब डिवीजनों का निजीकरण करने के सरकार के फैसले पर बिजली कर्मचारी भड़के हुए हैं। बिजली कर्मचारियों ने सोमवार को दो घंटे तक काम रोको हड़ताल पर रहकर सब डिवीजन कार्यालयों के बाहर धरना दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व भी बिजली कर्मी दो बार सब डिवीजनों के बाहर धरना दे चुके है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी यदि सरकार ने किसी भी सब डिवीजन को ठेके पर देने की कोशिश की तो सभी दफ्तरों को बंद कर दिया जाएगा और निजीकरण के टेंडर रद न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

एचएसईबी वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने ज्वाइन एक्शन कमेटी के आह्वान पर सोमवार को माडल टाउन स्थित सब यूनिट कार्यालय पर निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया। यूनियन के सदस्य सोमवार सुबह सब यूनिट कार्यालय माडल टाउन में एक हुए। जिसकी अध्यक्षता यूनिट प्रधान जरनैल सिंह ने की। संचालन जोत सिंह रावत ने किया। प्रधान जरनैल सिंह ने कहा कि सरकार प्रदेश के 23 सब डिवीजनों को प्राइवेट हाथों में सौंपना चाहती है। जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का यह गलत निर्णय है। इससे न तो कर्मचारियों का भला होगा और न ही विभाग का। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी हठधर्मी को छोड़कर सब डिवीजनों का टेंडर रद करें। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर ठेकेदारों को सब डिवीजनों में घुसने नहीं दिया जाएगा। यदि प्रदेश सरकार ने अपना निर्णय वापस नहीं लिया तो यूनियन के सदस्य सड़कों पर आकर इसका पुरजोर विरोध करेंगे। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। प्रदर्शन में विधिचंद, राजेश कुमार, लाल सिंह, गुलशन कुमार, सतीश कुमार, जयप्रकाश व गोपाल सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन


दो घंटे धरने पर बैठ गरजे बिजली कर्मी :
जगाधरी की सब अर्बन सब डिवीजन जगाधरी के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों ने एचएसईबी वर्कर्स यूनियन सब यूनिट प्रधान सुरेश कुमार की अध्यक्षता में दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। मंच संचालन सब यूनिट सचिव जितेंद्र कुमार ने किया। प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि सरकार वादा खिलाफी कर रही है  उन्होंने कहा कि निजीकरण के विरोध में 12 अप्रैल को भी जगाधरी डिवीजन के प्रांगण में 11 बजे से दो बजे तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में देवेंद्र दत्त, चंद्रमोहन, ओमप्रकाश, गुरचरण सिंह, अश्वनी, विजय, सुनील मित्तल, खिलाराम, विनोद आदि मौजूद रहे। उधर, छछरौली सब डिवीजन में यूनिट सचिव मोहन लाल की अध्यक्षता में दो घंटे काम रोककर धरना प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगाधरी की चारों सब डिवीजनों पर दिया धरना :
आल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन वर्कर्स यूनियन के बैनर तले जगाधरी यूनिट की चारों सब डिवीजनों पर बिजली कर्मचारियों ने दो घंटे धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन सब यूनिट प्रधान माया राम कौशल व बलदेव सिंह के नेतृत्व में किया गया। सर्कल सचिव नायब सिंह और एसकेएस के जिला सचिव हरिओम कश्यप ने कहा कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने के वादे से मुकर रही है और सुधारीकरण के नाम पर हरियाणा सरकार व बिजली निगम की सब डिवीजनों को चंद लोगों के हाथों में सौंपना चाहती है। जिसे कर्मचारी यूनियन कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। धरने में रोशन लाल कोठारी, सोमनाथ सैनी, सज्जन कुमार, राजकुमार, संदीप, प्रदीप, राधे श्याम, रविंद्र, प्रवेश, अमित, सिकंदर, परमिंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed