फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   protest for devolpment in nagar nigim filed

निगम विकास मोर्चा के सदस्यों के तेवर फिर तीखे

Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला यमुनानगर Updated Sat, 21 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम में भेदभाव और मनमर्जी के खिलाफ निगम विकास सुधार मोर्चा के पार्षद शुक्रवार को एक बार फिर से बगावत के मूड में नजर आए। पार्षदों ने निगम कार्यालय में बैठक की, जिसमें सोमवार को निगम कमिश्नर एवं डीसी से मिलने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


सोमवार के पार्षद निगम कमिश्नर के सामने अपनी बात रखेंगे। यदि कोई ठोस हल न निकाला तो पार्षद धरना देने व पंजाब एवं हरियाणा होईकोर्ट में जाने पर भी विचार कर सकते हैं।
विज्ञापन


मोर्चा की प्रधान कुसुम त्यागी ने बताया कि अब भी निगम में भेदभाव व मनमानी हो रही है। पार्षदों की बात नहीं सुनी जाती। हाउस में पास प्रस्ताव को भी लागू नहीं किया जा रहा। जिसे लेकर पार्षदों में रोष है। सोमवार को निगम कमिश्नर से मुलाकात की जाएगी, यदि बात नहीं बनी तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कोई भी वादा पूरा नहीं किया
वार्ड नंबर-18 के पार्षद नीरज राणा का कहना है कि पिछली बैठक में अधिकारियों ने दीपावली से पहले कई काम करवाने के वादे किए थे जिनमें 50-50 लाख के विकास कार्यों के टेंडर करने, सफाई के लिए वार्ड में 20-20 सफाई कर्मी व स्ट्रीट लाइट देने की बात की थी मगर अब तक ऐसा कुछ नहीं हुआ। हाउस की बैठक में पार्षदों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया था कि ठेकेदार को पेमेंट पार्षद की एनओसी के बाद दी जाएगी। हाउस में पास प्रस्ताव को भी माना नहीं जा रहा है। अधिकारी अपनी मर्जी से ठेकेदारों को पेमेंट दे रहे हैं। यहां तक कि सड़कों की क्वालिटी पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी जांच की मांग भी की जाएगी।

सरकार अपनी, फिर देंगे धरना :  मौजी
जगाधरी से वार्ड नंबर चार के पार्षद मौजी सेठी का कहना है कि हाउस की बैठक में 50-50 लाख के विकास कार्य का प्रस्ताव पारित किया गया था। उसके टेंडर ही रद कर दिए गए। फिर हाउस का फायदा ही क्या है। इससे पार्षदों में रोष है। लोग विकास कार्य करवाने की मांग कर रहे हैं। पार्षदों की बात को अनसुना कर अधिकारी अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। इस संबंध में डीसी से मिलेंगे, यदि समस्या का समाधान हुआ तो ठीक है, वरना इसके खिलाफ मुख्यमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

कोर्ट के माध्यम से करवाएंगे कार्रवाई : कर्मबीर
वार्ड नंबर-19 के पार्षद कर्मबीर सेठी का कहना है कि हाउस में पास मुद्दों पर प्रशासन कार्रवाई नहीं कर रहा। जो अधिकारी इन मुद्दों पर लापरवाही कर रहे हैं, प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई भी नहीं करता। ऐसे में संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोर्ट के माध्यम से कार्रवाई करवाएंगे। हाउस की बैठक में 20-20 कर्मचारी देने पर सहमति बनी थी, जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया। वार्ड में गंदगी से बुरा हाल है।


पहले भी जता चुके हैं विरोध
इससे पहले भी पार्षद कई मौकों पर विरोध जता चुके हैं। 15 दिन पहले पार्षदों ने बैठक कर अधिकारियों पर मनमानी व भेदभाव का आरोप लगाते हुए निगम विकास मोर्चा का गठन किया था। इसमें पार्षदों ने निगम क्षेत्र में सामान विकास के लिए एकजुट होने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed