{"_id":"619d408ac26fcd0385261353","slug":"protest-continues-against-meat-factory-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl90555046","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीट फैक्टरी के विरोध में प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीट फैक्टरी के विरोध में प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
मीट फैक्ट्री के विरोध में नारेबाजी करते ग्रामीण। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
रादौर। गांव कांजनू में मीट फैक्टरी के विरोध में ग्रामीणों का मंगलवार को चौथे दिन प्रदर्शन जारी रहा। ग्रामीणों ने कहा कि वह किसी भी सूरत में यहां फैक्टरी नहीं खुलने देंगे।
ग्रामीणों ने कमेटी के प्रधान जयप्रकाश कांबोज के नेतृत्व में सरकार व प्रशासन विरोधी नारेबाजी करते हुए रोष प्रकट किया। ग्रामीणों ने सरकार व प्रशासन से गांव में मीट फैक्टरी न खोले जाने की मांग की। वहीं मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द करने की भी मांग की गई। प्रशासन की ओर से चौथे दिन भी कोई भी अधिकारी व कर्मचारी बातचीत करने मौके पर नहीं पहुंचा। इस पर ग्रामीणों में भारी रोष रहा। प्रधान जयप्रकाश कांबोज ने कहा कि गांव में मीट फैक्टरी लगने से गांव का वातावरण दूषित होगा, जिस कारण गांव और क्षेत्र के लोग इस योजना का विरोध कर रहे है।
ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने उनके गांव में मीट फैक्टरी खोले जाने का लाइसेंस जारी कर गांव के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। गांव व आसपास के क्षेत्र के गांवों के लोग भी इसके विरोध में है। वे किसी भी कीमत पर गांव में मीट फैक्टरी नहीं खोलने देंगे। सरकार को जनता की भावनाओं की कदर करते हुए गांव में मीट फैक्टरी खोले जाने की अनुमति नहीं देनी चाहिए।
विज्ञापन
सरकार को मीट फैक्टरी का लाइसेंस देने से पूर्व गांव के पंचायत से मंजूरी लेनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि जब तक मीट फैक्टरी का लाइसेंस रद्द नहीं होता तब तक गांव के लोग अपना विरोध जारी रखेंगे। हलका रादौर विधायक डॉ. बीएल सैनी ने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की सहमति के बिना गांव में मीट फैक्टरी लगाए जाने का लाइसेंस नहीं देना चाहिए। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से ग्रामीणों के साथ है। उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ाई लड़ी जाएगी।