{"_id":"668345d3a630f069f80d5d37","slug":"protest-against-making-children-sell-smack-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-121293-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बच्चों से स्मैक बिकवाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बच्चों से स्मैक बिकवाने के विरोध में प्रदर्शन
Tue, 02 Jul 2024 05:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 02 Jul 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। नशा तस्करों ने बच्चों को अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। वे 12 से 16 साल के बच्चों को धमका कर उनसे हेरोइन की सप्लाई करवा रहे हैं। ऐसा ही मामला जिले में देखने को मिला है। टपरी गांव के लोगों ने उनके बच्चों को नशा तस्करों के चंगुल से बचाने की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने कहा कि तस्कर गांव के 12 से 16 साल के मासूमों को डरा धमकाकर उनसे स्मैक की सप्लाई करवा रहे हैं। इस लेकर टपरी वासियों ने पुलिस, प्रशासन व सरकार के खिलाफ सोमवार को लघु सचिवालय में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री व एसपी के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम से उनके बच्चों को इस दलदल से निकालने व दोषियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
लोगों ने कहा कि नशा कारोबारी गांव के छोटे बच्चों से नशे की तस्करी करवा रहे हैं। इस दौरान एक महिला ने बताया कि उसका 13 साल का बेटा नशा तस्करों के जाल में फंसा हुआ है। बदमाशों ने उसे बुरी तरह धमका रखा है जिस कारण वह उनका नाम नहीं बता रहा है। महिला ने कहा कि वह उसे एक व्यक्ति ने बताया कि उसका बेटा स्मैक (हेरोइन) की सप्लाई कर रहा है। जिस पर उसने इसकी जांच की, तो पता चला कि उसके बेटे कुछ लोगों धमका कर काम पर लगाया हुआ है।
विज्ञापन
उसका 13 वर्षीय बेटा स्कूल में पढ़ता है, लेकिन बदमाश उसे डरा धमकाकर स्मैक की सप्लाई करवा रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि तस्करों के हौसले बुलंद है, चूंकि पुलिस उनका साथ दे रही है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन इस पर कार्रवाई नहीं करेगा तो ग्रामीणों को इसकी छूट दी जाए। वे अपने स्तर पर इसमें एक्शन लेंगे और नशा तस्करी बिल्कुल बंद करवा देंगे। इस पर एसडीएम ने लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एसपी से इस मामले में चर्चा की जाएगी और इसमें तुरंत कार्रवाई की जाएगी। इस पर ग्रामीण शांत होकर घर लौट गए।