{"_id":"67f03d89731348961801f9ea","slug":"protest-against-increase-in-duty-on-imported-goods-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-135627-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: आयात सामान पर शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: आयात सामान पर शुल्क बढ़ाने के विरोध में प्रदर्शन
Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 05 Apr 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। अमेरिका की ओर से भारत से आयात सामान पर 27 फीसद शुल्क लगाने का जिले में विरोध शुरू हो गया है। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिला सचिवालय के सामने प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व केंद्र सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने अमेरिका व केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान खुद भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी मौजूद रहे। किसानों ने मांग की है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अमेरिका के दबाव के आगे झुकना नहीं चाहिए।
गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति दूसरे देशों से खरीदे जाने वाले सामान कई गुणा आयात शुल्क लगा रहे हैं। इसी तरह ट्रंप ने भारत से आयात सामान पर 27 फीसद शुल्क लगाया है, जो कि गलत है। यह भी सुनने में आया है कि ट्रंप के दबाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका से आयात होने वाले सामान पर कुछ फीसद शुल्क घटाने जा रहे हैं। यह भारत को बेइज्जत करने वाला कदम है। नरेंद्र मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगे झुकना नहीं चाहिए। इससे भारत की छवि पूरे संसार में खराब होगी।
भारत के किसानों पर पड़ेगा सीधा असर
भाकियू जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने कहा कि मोदी सरकार ऐसी नीतियां बना रही है जिससे विदेशी कंपनियों को लाभ मिलेगा और देश के अन्नदाताओं को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा। यदि भारत सरकार ने टैरिफ कम कर दिया तो विदेशी कृषि उत्पाद सस्ते दामों पर भारत में आएंगे, जिससे भारतीय किसानों को बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो जाएगा। देश का किसान पहले से ही महंगे डीजल, बीज, कीटनाशकों और खाद के बोझ तले दबा हुआ है। ऐसे में यदि उसे विदेशी उत्पादों से मुकाबला करना पड़ा तो उसकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ जाएगी। यह सरकार किसानों की भलाई के नाम पर केवल दिखावा कर रही है, असल में यह पूंजीपतियों और विदेशी कंपनियों के हित में काम कर रही है। भारत में किसान के पास औसतन दो एकड़ जमीन है। जबकि अमेरिका में किसानों के पास सैकड़ों एकड़ जमीन है। इसलिए भारत का किसान अमेरिका के किसान का मुकाबला नहीं कर सकता। इस मौके पर किसान राम सिंह जत्थेदार, छछरौली ब्लॉक से राजकुमार, जसवीर, गुरमेज कपूरी, प्रदेश संगठन सचिव हरपाल सुढल, कृष्ण पाल, जगाधरी ब्लॉक प्रधान संजू सरांवा, सतपाल राणा, जगतार सिंह प्रतापनगर, जोगिंद्र सिंह रादौर, सतीश पप्पल गुंदियाना, पवन, राजकुमार, विक्रांत ससौली, राजीव, विक्रम नेहरा, जसमेर सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।