फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Proposal to stop land erosion ready, waiting for CM's approval

Yamuna Nagar News: भूमि कटाव रोकने का प्रस्ताव तैयार, सीएम की मुहर का इंतजार

Thu, 28 Sep 2023 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 28 Sep 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Proposal to stop land erosion ready, waiting for CM's approval
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। यमुना नदी के साथ लगते गांवों में अगले साल भूमि कटाव से बाढ़ की मार झेलनी नहीं पड़ेगी। बाकायदा इसके लिए सिंचाई विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है, जिसे मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेज दिया गया है। अब बस उस पर मुख्यमंत्री की मुहर लगाना बाकी है।
दरअसल जहां-जहां इस बार बाढ़ के पानी से भूमि कटाव हुआ है, वहां पर कंक्रीट के स्टड बनाए जाएंगे। जिन जगहों पर बनाए जाने हैं उन साइटों को चिन्हित कर लिया गया है। बताया जा रहा है 200 से अधिक साइटें हैं। इतना ही नहीं जहां पर सीसी के स्टड हैं उन्हें भी तोड़ कर दोबारा से नये तरीके से कंक्रीट के साथ बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार बाढ़ के पानी से टापू कमालपुर गांव में भूमि कटाव हुआ था। यहां खड़े वन विभाग के 150 से अधिक पेड़ भूमि कटाव के कारण पानी में बह गए थे। हालांकि इस दौरान सिंचाई विभाग ने कट्टों का सहारा लेकर भूमि कटाव को रोक दिया था। लेकिन इस भूमि कटाव से सबक लेते हुए विभाग ने अब यहां स्थाई तौर पर कंक्रीट से स्टड बनाने की योजना बनाई है। इसके अलावा छछरौली में अवैध खनन को रोकने के लिए बेलगढ़ पटरी पर कंक्रीट ब्लॉक बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार बाढ़ से जहां-जहां भूमि कटाव हुआ है वहां पर कंक्रीट से स्टड बनाने की योजना है। इस प्रपोजल को मुख्यमंत्री के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है। इसके बाद बजट को तैयार कर स्टड बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वहीं स्टड बनने से बाढ़ के पानी से काफी राहत मिलेगी। इसके चलते ग्रामीणों को चिंता करने की आवश्यकता होगी। - संदीप कुमार, एक्सईएन, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed