फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Proposal to increase Collector Rates by 15 to 75 percent

Yamuna Nagar News: कलेक्टर रेट में 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने का प्रस्ताव

Sun, 29 Mar 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 29 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Proposal to increase Collector Rates by 15 to 75 percent
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले के कलेक्टर रेट में इस बार जिला प्रशासन ने 15 से 75 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इतना रेट बढ़ने से इन जगहों पर लोगों को जमीन खरीदना मुश्किल हो जाएगा। वहीं प्रशासन ने सभी गांवों व शहरी क्षेत्र की सभी कॉलोनियों में रेट नहीं बढ़ाए हैं। केवल प्रमुख जगहों में ही रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
कलेक्टर रेट का मसौदा प्रशासन ने शनिवार को जिला की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया। जगाधरी तहसील क्षेत्र में अमादलपुर, हरनौली, ईशोपुर, उधमगढ़, उधमगढ़ की टपरियां, औरंगाबाद, करेहड़ा खुर्द, कनालसी, कलानौर, कांसापुर में आवासीय क्षेत्र में 25 प्रतिशत, कैल में आवासी 60 प्रतिशत, कोत्तरखाना में कृषि के 60, खारवन में व्यवसायिक के 75, खेड़ी रांगड़ान में कृषि के 75 व आवासीय 60 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। झींवरेहड़ी में कृषि के 75 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं नगर निगम क्षेत्र में गुलाब नगर के आत्मनगर में व्यवसायिक में 45, कमला नगर के आवासीय में 60, चनेटी के व्यवसायिक में 60, चांदपुर कॉलोनी में फव्वारा चौक से कमानी चौक तक व्यवसायिक के 75 प्रतिशत, अंसल हाउसिंग सोसाइटी जगाधरी में व्यवसायिक व आवासीय में 75, क्लब कॉलोनी जगाधरी में व्यवसायिक 75, ईशापुरी कॉलोनी की व्यवसायिक में 45 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। वहीं अमर विहार कॉलोनी, कल्याण नगर, कल्याणपुरी कॉलोनी, अर्जुन नगर जगाधरी, भारत सेवक नगर के व्यवसायिक में 45, शिवनगर में 75, जड़ौदा में कृषि के 45, जोड़ियों के आवासीय में 45, जोगिंद्र नगर व तारापुरी के व्यवसायिक में 75, रटौली के व्यसायिक में 60, ससौली में कृषि के 60, टोडरपुर में 75, तेलीपुरा में कृषि के 60, नाभ में 60, पांजूपुर में कृषि के 60, फतेहगढ़ में कृषि के 75, भूखड़ी में कृषि के 60, 75 आहलूवाला, मकारमपुर के कृषि में 75 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। तहसील व्यासपुर के जैतपुर गांव के कृषि योग्य भूमि के 75, व्यासपुर में थाना से बस स्टैंड तक व्यवसायिक में 75, प्राइम लैंड व्यासपुर में 75, फतेहगढ़ तुंबी में कृषि के 60, मिल्क खास में कृषि के 45, रामपुर कांबोयान में कृषि के 45, शाहपुर के व्यवसायिक में 45 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन

तहसील छछरौली के नाहर ताहरपुर, फेरुवाला, मुंडाखेड़ा के कृषि के 75 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। इसी तरह तहसील प्रतापनगर में जुब्बल गांव में कृषि के 75 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया है। साढौरा तहसील में टिबड़ी, राजपुर, साढौरा में दोसड़का चौक से बस स्टैंड तक कृषि के 75 प्रतिशत, साढौरा में मोहल्ला रामदासिया में आवासीय में 75 प्रतिशत रेट का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साढौरा में कृषि के 75, कोटला में व्यवसायिक के 75 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है। सरस्वतीनगर तहसील क्षेत्र में सरस्वतीनगर के कृषि व आवासीय में 75 प्रतिशत, भंभौली के कृषि में 75, मुस्तफाबाद कॉलोनी में आवासीय के 75 प्रतिशत रेट बढ़ाने का प्रस्ताव है।

कल तक आपत्तियां दे सकते हैं लोग : डीसी

डीसी प्रीति के मुताबिक सभी तहसीलों व उप तहसीलों के लिए वर्ष 2026-2027(1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) रे भूमि की विभिन्न श्रेणियों के प्रस्तावित कलेक्टर रेट एवं दिशा निर्देश जिला की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। यदि किसी व्यक्ति को इन कलेक्टर रेट पर कोई सुझाव व आपत्तियां हो, तो वह वेबसाइट पर 30 मार्च को सुबह 11 बजे तक जमाबंदी डॉट एनआईसी डाट इन पर ऑनलाइन दर्ज कर सकता है। इसके अतिरिक्त सुझाव व आपत्तियां संबंधित तहसील एवं उप तहसील तथा उप मंडल अधिकारी जगाधरी, व्यासपुर, रादौर, छछरौली के कार्यालय में भी निर्धारित समयावधि तक प्रस्तुत की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed