फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Property fraud: The accused on remand recovered the car

Yamuna Nagar News: प्रॉपर्टी फर्जीवाड़ा ः रिमांड पर आए आरोपी ने बरामद कराई कार

Wed, 25 Sep 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Sep 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Property fraud: The accused on remand recovered the car
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर एनआरआई राकेश कपूर की करोड़ों रुपये की प्राॅपर्टी बेचने के मामले में रिमांड पर चल रहे एसडीएम कार्यालय के कर्मी राममेहर से पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार बरामद की गई। फर्जीवाड़े में आरोपी राममेहर के हिस्से में लगभग दो करोड़ रुपये आए थे। 26 सितंबर तक आरोपी रिमांड पर है।
आर्थिक अपराध शाखा के इंचार्ज सुभाष ने बताया कि पूछताछ के दौरान राममेहर से कार बरामद की गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अमेरिका में रह रहे एनआरआई राकेश कपूर की माॅडल टाउन में 409 वर्ग गज की प्रॉपर्टी है। आरोपियों ने इस प्रॉपर्टी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर आठ करोड़ 58 लाख रुपये में बेच दिया था। इन रुपयों की आपस में बंदरबाट की।
विज्ञापन

प्राॅपर्टी डीलर अश्विनी कुमार के हिस्से में 32 लाख रुपये आए। इसी तरह से दिल्ली निवासी परमजीत के हिस्से में लगभग एक करोड़ रुपये आए। पुलिस ने उसका खाता पहले ही सीज करा दिया था। राममेहर के हिस्से में लगभग दो कराेड़ रुपये आए। वहीं, उर्दू अनुवादक इस्लाम को भी एक करोड़ से अधिक मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा ने इस केस की पड़ताल कर रही है। अब तक इस केस में परमजीत कौर, उर्दू अनुवादक इस्लाम, उसकी भाभी इमराना, भाई रमजान, प्रापर्टी डीलर अश्विनी कुमार व राममेहर को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी करनैल समेत कई आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed