Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Property dealers will meet CM to resolve their problems

Yamuna Nagar News: समस्याओं के समाधान को सीएम से मिलेंगे प्रॉपर्टी डीलर

Wed, 03 Jul 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 03 Jul 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Property dealers will meet CM to resolve their problems
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। प्रदर्शन कर व समाधान शिविर में गुहार लगाने के बाद भी प्रॉपर्टी डीलर्स की समस्याओं का समाधान नहीं हो पाया है। जिस कारण वे अब यह मामला मुख्यमंत्री के पास ले जाने का मन बना चुके हैं। इसके लिए सभी प्रॉपर्टी डीलर्स ने सहमति दी है।
प्रॉपर्टी डीलर्स ने इसे लेकर एक बैठक की। जिसमें शहर के सभी प्रॉपर्टी डीलर व एडवाइजर शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि नगर निगम व जिला प्रशासन उनकी समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे डीलर्स ही नहीं बल्कि सामान्य लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग अपनी सम्मति बेच नहीं पा रहे हैं। नगर निगम की गलतियों का खामियाजा प्रॉपर्टी डीलर्स को भुगतना पड़ रहा है। यह बैठक प्रधान दीपक बतरा के नेतृत्व में हुई।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधान दीपक बतरा ने कहा कि प्रॉपर्टी डीलर्स अपनी समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से गुहार लगा चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पोर्टल पर नई प्रॉपर्टी आईडी बनाने में खामियां मिल रही है। यदि कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति के दो हिस्से कर उसकी सब आईडी बनवाता है तो आधी प्रॉपर्टी अवैध हो जाती है। यह सब निगम के पोर्टल के कारण हो रहा है। पोर्टल एक ही मकान, प्लाट व अन्य संपत्ति को आधी वैध व आधी वैध बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति अवैध दिखने के कारण उसकी रजिस्ट्री नहीं होती है। इससे डीलर व अन्य लोग अपनी संपत्ति नहीं बेच पा रहे हैं। जिससे उन्हें काफी परेशानी हो रही है। उपप्रधान अमित त्यागी, सचिव गोपाल कृष्ण जग्गी, सुशील, राजीव त्यागी, रणधीर त्यागी, संजू ने बताया कि इसके लिए डीलर्स डीसी, एडीसी को ज्ञापन दे चुके हैं। समाधान शिविर में भी मामला रखा, लेकिन कोई हल नहीं निकला। अब एसोसिएशन ने सीएम से मिलने का निर्णय लिया है। जल्द ही सीएम से एसोसिएशन इस समस्या के समाधान के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed