Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Property Dealer's Gold Bracelet and Ring Missing After Murder

Yamuna Nagar News: हत्या के बाद प्रॉपर्टी डीलर का सोने का कड़ा और अंगूठी गायब

Sun, 17 May 2026 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 17 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Property Dealer's Gold Bracelet and Ring Missing After Murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। मंडेबर रोड स्थित कार्यालय में हुई डीलर प्रॉपर्टी कलीराम की हत्या के मामले में शनिवार शाम तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लग पाया था। प्रॉपर्टी डीलर का सोने का कड़ा और अंगूठी गायब है। पुलिस की हत्या के पीछे प्रॉपर्टी विवाद या लूट की आशंका को लेकर जांच कर रही हैं।
शनिवार को पोस्टमार्टम के दौरान पता चला कि मृतक के शरीर पर सात जगह तेजधार हथियार से वार किए गए हैं, जिससे यह मामला रंजिश से जुड़ा होने की आशंका को मजबूत कर रहा है। वहीं परिजनों ने पुलिस को बताया कि कलीराम के हाथ में पहनी सोने की अंगूठी और कड़ा भी गायब हैं। इससे मामले की जांच और उलझ गई है।
विज्ञापन

पुलिस का मानना है कि यदि हत्या किसी रंजिश के चलते की गई है तो आरोपी वारदात के बाद कड़ा और अंगूठी निकालने का जोखिम शायद ही उठाता। वहीं यह संभावना भी जताई जा रही है कि जांच को भटकाने के लिए कड़ा व अंगूठी उतारे गए हों। मृतक के भतीजे संजीव कुमार के बयान पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव हरनौली निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उसके चाचा कलीराम मंडेबर रोड पर गणपति प्रॉपर्टी एडवाइजर के नाम से कार्यालय चलाते थे। वह रोजाना सुबह कार्यालय चले जाते थे और दोपहर में खाना खाने घर लौटते थे। शुक्रवार को जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिवार ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। संजीव ने बताया कि शाम करीब पौने छह बजे सूचना मिली कि किसी ने कलीराम की हत्या कर दी है।

कलीराम आसपास के स्लम एरिया में लोगों को प्लॉट दिलवाने का कार्य करता था। उसका बेटा अमेरिका में रहता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार घटना स्थल मुख्य सड़क पर स्थित है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है और आसपास आबादी भी है। इसके बावजूद दिनदहाड़े हत्या कर आरोपी भाग गए। यही बात पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मृतक के संपर्कों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed